Advertisement

Search Result : "America Train Accident"

बाबा रामदेव न्‍यूयॉर्क में स्‍वतंत्रता दिवस परेड में हिस्‍सा लेंगे

बाबा रामदेव न्‍यूयॉर्क में स्‍वतंत्रता दिवस परेड में हिस्‍सा लेंगे

योग गुरु बाबा रामदेव न्‍यूयॉर्क में भारत के स्‍वतंत्रता दिवस की परेड में विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाग लेंगे। बाबा रामदेव अमेरिका के अलावा कनाडा की भी यात्रा करेंगे। योग गुरू रामदेव 21 अगस्‍त को न्यूयार्क में होने वाली वार्षिक 70वीं स्वतंत्रता दिवस परेड में हिस्सा लेंगे और अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में योग शिविर आयोजित करेंगे।
हमारे देशवासी : मां-बाप से तो हो गए लंबे, दुनिया से बड़े होकर दिखाओ

हमारे देशवासी : मां-बाप से तो हो गए लंबे, दुनिया से बड़े होकर दिखाओ

हमारे देश के लोग औसत अपने माता-पिता की तुलना में अधिक लंबे होते हैं लेकिन जब पूरी दुनिया के आगे हम भारत को रखते हैं तो अभी भी हम काफी पीछे हैंं। दुनिया के सबसे लंबे पुरुष नीदरलैंड्स में होते हैं और लात्‍विया की महिलाएं सबसे लंबी होती हैं। इनकी तुलना में हमारे देश के पुरुष 17.5 सेमी कम लंबे और महिलाएं भी 17 सेमी कम लंबी होती हैं।
रघुराम राजन की राय, मोदी के बारे में कुछ बोलूंगा तो समस्‍या ही होगी

रघुराम राजन की राय, मोदी के बारे में कुछ बोलूंगा तो समस्‍या ही होगी

सितंबर में आरबीआई के गवर्नर पद से मुक्‍त होने वाले रघुराम राजन का मानना है कि अगर वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कुछ भी बोलेंगे, उससे समस्या ही होगी। राजन अपने कार्यकाल के दौरान समय-समय पर सरकार की आलोचना करने के लिए चर्चाओं में रहे हैं।
शाहरूख खान को लाॅस एंजिलिस हवाईअड्डे पर हिरासत में लिया गया

शाहरूख खान को लाॅस एंजिलिस हवाईअड्डे पर हिरासत में लिया गया

अभिनेता शाहरूख खान को एक बार फिर अमेरिका के एक हवाईअड्डे पर हिरासत में लिया गया है। पिछले सात साल में यह तीसरी बार है जब अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें रोका है। शाहरूख ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की है। लाॅस एंजिलिस हवाईअड्डे पर हिरासत में लिए जाने पर शाहरूख ने ट्वीट किया, :दुनिया में हालात के मद्देनजर: मैं सुरक्षा को समझता हूं और उसका सम्मान करता हूं लेकिन अमेरिकी आव्रजन में हर बार हिरासत में लिया जाना बेहद परेशान करने वाला है। भारत में अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा ने शाहरूख खान से हिरासत में लिए जाने के लिए माफी मांगी। सरोकार जताने के लिए खान ने उन्हें शुक्रिया कहा।
भारतीय महिला हाकी टीम को अमेरिका ने 3 . 0 से हराया

भारतीय महिला हाकी टीम को अमेरिका ने 3 . 0 से हराया

भारतीय महिला हाकी टीम का लचर प्रदर्शन बदस्तूर जारी रहा और अमेरिका ने उसे 3-0 से हराकर रियो ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश के उसके रास्ते लगभग बंद कर दिये।
दिल्ली: दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगा ईनाम

दिल्ली: दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगा ईनाम

पश्चिम दिल्ली में सड़क दुर्घटना के शिकार सुरक्षा गार्ड की अधिक खून बह जाने से मौत होने के बाद दुर्घटना पीड़ितों के प्रति लोगों की उदासीनता एक बार फिर सामने आई है। इस घटना के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने भला नागरिक योजना की घोषणा की है, जिसके तहत दुर्घटना पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने वाले को ईनाम मिलेगा और किसी प्रकार की दिक्कत आने पर कानूनी सलाह भी दी जाएगी।
ट्रंप का ओबामा पर बड़ा आरोप, बताया आईएसआईएस का संस्थापक

ट्रंप का ओबामा पर बड़ा आरोप, बताया आईएसआईएस का संस्थापक

रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पश्चिम एशिया से यूरोपीय शहरों तक कहर बरसाने वाले इस्लामिक स्टेट की स्थापना की है।
केरल में ज्‍योतिरादित्‍य की कार ने बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत

केरल में ज्‍योतिरादित्‍य की कार ने बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत

केरल के अलपुझा में बुधवार को कांग्रेस नेता ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया की कार ने एक स्‍कूटर सवार को कुचल दिया। जिससे सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्‍त सिंधिया कार की पिछली सीट में बैठे थे।
भारतीय ध्रुव के आईक्‍यू टेस्‍ट में 162 अंक, आइंस्टीन-हॉकिंग पीछे छूटे

भारतीय ध्रुव के आईक्‍यू टेस्‍ट में 162 अंक, आइंस्टीन-हॉकिंग पीछे छूटे

भारतीय मूल के छात्र ध्रुव तलाती ने आईक्यू टेस्ट में 162 अंक हासिल करके अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग को भी पीछे छोड़ दिया है। लंदन में रहने वाले ध्रुव ने दुनिया की सबसे बड़ी और पुरानी आईक्यू टेस्ट सोसाइटी मेंसा के टेस्ट में यह स्कोर हासिल किया।
पाक की नई चाल, आजादी की ट्रेन में बुरहान वानी के पोस्‍टर

पाक की नई चाल, आजादी की ट्रेन में बुरहान वानी के पोस्‍टर

पाकिस्‍तान आए दिन कोई न कोई नई हरकत करते रहता हैै जिससे भारत के साथ उसके संबंधों को सुधारने की दिशा में झटका लगता है। अब पाकिस्‍तान कश्मीर में भारतीय सुरक्षा बलों के द्वारा मारे गए हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी को नायक की तरह पेश कर रहा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement