Advertisement

Search Result : "America visit"

दो दिवसीय दौरे पर जापान पहुंचे मोदी, आबे से कल करेंगे वार्ता

दो दिवसीय दौरे पर जापान पहुंचे मोदी, आबे से कल करेंगे वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय जापान यात्रा के लिए टोक्यो पहुंच गए हैं। इस यात्रा के दौरान मोदी कल अपने जापानी समकक्ष के साथ व्यापक विषयों पर चर्चा करेंगे जिसके बाद दोनों देशों के बीच 12 समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस दौरान दोनों राष्ट्रों के बीच महत्वपूर्ण असैन्य परमाणु करार होने की भी संभावना है।
डोनाल्‍ड डील और अमेरिका का आने वाला समय

डोनाल्‍ड डील और अमेरिका का आने वाला समय

दुनियाभर को चौंकाने वाले नतीजे में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अपनी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हराकर अमेरिका के राष्‍ट्रपति निर्वाचित हो गए। उनकी जीत ने आतंकवाद से निपटने, आव्रजन और घरेलू नौकरियों को बचाने पर उनके कड़े रख के चलते अन्य देशों के साथ अमेरिका के समीकरणों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन : समूचे अमेरिका में लाखों लोग सड़कों पर उतरे

ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन : समूचे अमेरिका में लाखों लोग सड़कों पर उतरे

अमेरिका के राष्‍ट्रपति पद के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के खिलाफ प्रदर्शन के लिए समूचे अमेरिका में लाखों लोग सड़कों पर उतरे और उनके कट्टर एवं नस्लवादी विचारों की आलोचना करते हुए आव्रजन एवं मुस्लिमों पर चुनावी घोषणाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
अमेरिकी कांग्रेस के लिए निर्वाचित हो 4 भारतीय-अमेरिकियों ने रचा इतिहास

अमेरिकी कांग्रेस के लिए निर्वाचित हो 4 भारतीय-अमेरिकियों ने रचा इतिहास

अमेरिका के आम चुनाव में भारतीय मूल के चार अमेरिकी उम्मीदवार आज कांग्रेस के लिए निर्वाचित हो गए जबकि पांचवें उम्मीदवार के मामले में मतों की पुनर्गणना कराई जा रही है।
अमेरिका मेंं डोनाल्‍ड ट्रंप ने हिलेरी को 218 के मुकाबले 289 वोटों से हराया

अमेरिका मेंं डोनाल्‍ड ट्रंप ने हिलेरी को 218 के मुकाबले 289 वोटों से हराया

रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने आठ साल बाद डेमोक्रेट्स के हाथ से राष्‍ट्रपति का ताज हासिल कर लिया है। यह अमेरिकी इतिहास में एक अहम मोड़ साबित हुआ है। अब ट्रंप अगले चार साल के लिए दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति की कमान संभालेंगे। डोनाल्‍ड ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन को 218 के मुकाबले 289 वोटों से हराया। चुनाव नतीजे हिलेरी के प्रचार अभियान के लिए एक झटका साबित हुए। हिलेरी क्लिंटन ने नेवादा, वाशिंगटन, वर्जिनिया और कनेक्टिकट में जीत हासिल की है। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने अहम राज्य ओहायो, यूटा, फ्लोरिडा मोंटाना और लुइसियाना में जीत दर्ज की है।
अमेरिकी कांग्रेस में भारतीय-अमेरिकी इतिहास बनाने के कगार पर

अमेरिकी कांग्रेस में भारतीय-अमेरिकी इतिहास बनाने के कगार पर

अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी इतिहास बनाते दिख रहे हैं क्योंकि इस समुदाय से रिकॉर्ड संख्या में लोगों के इस बार के आम चुनाव में निर्वाचित होने की पूरी संभावना है। देश की आबादी में करीब एक प्रतिशत इस समुदाय के लोग हैं।
बंदूक मिलने के भूठे शोर के बाद मंच से ले जाए गए ट्रंप

बंदूक मिलने के भूठे शोर के बाद मंच से ले जाए गए ट्रंप

अमेरिकी राष्‍ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की नेवाडा में चल रही रैली के दौरान भीड़ में से किसी व्यक्ति के बंदूक बंदूक कहकर चिल्लाने के बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंट ट्रंप को मंच से ले गए।
ट्रंप ने अमेरिकी न्याय विभाग पर लगाया हिलेरी को बचाने की कोशिश का आरोप

ट्रंप ने अमेरिकी न्याय विभाग पर लगाया हिलेरी को बचाने की कोशिश का आरोप

रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ताजा हमले में अमेरिका के न्याय विभाग पर निशाना साधा है। ट्रंप ने विभाग पर अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन को ईमेल विवाद में बचाने की कोशिश का आरोप लगाया है।
ईमेल लीक मामला: क्लिंटन को एफबीआई की मंशा पर आशंका, मांगी जानकारी

ईमेल लीक मामला: क्लिंटन को एफबीआई की मंशा पर आशंका, मांगी जानकारी

हिलेरी क्लिंटन के विरुद्ध ईमेल घोटाले की जांच फिर से खोले जाने के एफबीआई के निर्णय से स्तब्ध उनकी प्रचार मुहिम ने जांच के संबंध में विस्तृत जानकारी दिए जाने की मांग की है। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार की अभियान समिति ने राष्ट्रपति पद के चुनाव से महज कुछ दिन पहले उठाए गए एजेंसी के इस कदम पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। हालांकि क्लिंटन के प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप ने एफबीआई के इस कदम पर खुशी जताई है।
संयुक्त राष्ट्र में क्यूबा पर हुए मतदान में पहली बार नहीं शामिल हुआ अमेरिका

संयुक्त राष्ट्र में क्यूबा पर हुए मतदान में पहली बार नहीं शामिल हुआ अमेरिका

अमेरिका द्वारा क्यूबा पर लगाए गए कड़े व्यापार प्रतिबंध को खत्म करने के संयुक्त राष्ट्र के एक प्रस्ताव पर मतदान में अमेरिका ने हिस्सा नहीं लिया, जबकि भारत समेत अन्य राष्ट्रों ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement