केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा एक सर्कुलर जारी कर सभी स्कूलों को 9 अगस्त से 30 अगस्त तक आस पास मौजूद शहीद स्मारकों के पास संकल्प कार्यक्रम मनाने समेत कई बातें कही गई थीं।
नक्सलियों का गढ़ और दुर्गम वन्य क्षेत्र माने जाने वाले छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ पर सरकार की रणनीति तैयार हो रही है। सरकार और प्रशासन से अछूते रहे इस इलाके में सरकार ने अब सर्वे कराना शुरू कर दिया है।
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2016 आज शुरू हुआ। हालांकि, तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन के चलते यह महोत्सव सादगीपूर्ण तरीके से शुरू किया गया। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के निधन के बाद राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने अपना कुरक्षेत्र दौरा रद्द कर दिया। उन्हें इस महोत्सव का उद्घाटन करना था।
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत गीतामय युवा चेतना कार्यक्रम में 18,473 स्कूली छात्रों ने साथ मिलकर गीता के 18 अध्यायों से 18 श्लोक पढ़े जिस पर हरियाणा सरकार ने नया विश्व रिकार्ड कायम करने का दावा किया।
स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद स्वयं को स्वतंत्र मान लेने वाली 562 रियासतों का एकीकरण करके सरदार बल्लभाई पटेल ने जो उपलब्धि हासिल की थी वह वैश्विक इतिहास में ऐसी अद्वितीय घटना है जिसके समक्ष बिस्मार्क भी बौने साबित होंगे। यह टिप्पणी सरदार पटेल पर लिखी एक पुस्तक में की गई है।
आजाद हिंद फौज के वयोवृद्ध सिपाही डैनियल काले का लंबी बीमारी के बाद कोल्हापुर में निधन हो गया। उनके बारे में कहा जाता है कि वे आजादी के संघर्ष के लिए गठित आजाद हिंद फौज के आखिरी जीवित सदस्य थे।