आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। साथ ही उन पर आरोपों की झड़ी भी हो रही है। उनके जन्म दिवस के दिन भी भाजपा नेता सुशील मोदी ने आरोप लगाए।
जम्मू-कश्मीर जैसे तनावग्रस्त इलाकों में महिला प्रदर्शनकारियों से लड़ने के लिए भारतीय सेना जल्द ही महिला सैनिकों की तैनाती करेगा। इस खबर की पुष्टि सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने आज देहरादून में पासिंग ऑउट परेड में की। उन्होंने कहा कि सैन्य पुलिस में अब महिलाओं की भी भर्ती शुरू की जाएगी।
महाराष्ट्र में किसान नेताओं ने सरकार को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। किसान नेताओं ने कहा है कि यदि दो दिन में हमारी मांगे नहीं मानी जाएगी तब पूरे राज्य में आंदोलन तेज होगा।
भारतीय सेना के प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने आज कहा कि भारत बाहरी खतरों के साथ-साथ आंतरिक खतरों से भी एकसाथ निपटने को तैयार है। आने वाले समय में यह बात साबित भी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत ढाई मोर्चे (चीन, पाकिस्तान और आंतरिक सुरक्षा) पर युद्ध लड़ने के लिए सक्षम है।
सहारनपुर में दलितों को मुआवजा दिलाने के लिए चर्चा में आए भीम आर्मी के संस्थापक को हिमाचल से गिरफ्तार कर यूपी लाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चंद्रशेखर उर्फ रावण को तक पहुंचने के लिए पुलिस ने उसकी कथित गर्लफ्रेंड को हथियार बनाया है।
सहारनपुर हिंसा के दौरान चर्चा में आए भीम सेना प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ रावण को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। दंगे के समय फरार चल रहे चंद्रशेखर की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के बाद हिमाचल के डलहौजी से हुई है।
आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने कहा कि आर्मी में महिलाओं को लड़ाकू भूमिका की इजाजत देने की प्रॉसेस तेज की जा रही है। इसके बाद महिलाएं भी पुरुषों के साथ मिलकर दुश्मनों से मुकाबला कर सकेंगी। हालांकि शुरुआत में उन्हें मिलिट्री पुलिस के पदों पर अप्वाइंट किया जाएगा। आर्मी के इस निर्णय को काफी अहम कदम माना जा रहा है।