Advertisement

Search Result : "Assembly building"

लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के लिए तैयार है निर्वाचन आयोग : जैदी

लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के लिए तैयार है निर्वाचन आयोग : जैदी

भारत के प्रमुख चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने कहा है कि यदि सभी राजनीतिक दलों में आम सहमति बने और इस संदर्भ में संवैधानिक संशोधन हों तो भारतीय चुनाव आयोग आम चुनाव और राज्य विधानसभा के चुनावों को एक साथ करवाने के लिए तैयार है।
प्रियंका गांधी करेंगी उत्तर प्रदेश  में 200 जनसभाएं

प्रियंका गांधी करेंगी उत्तर प्रदेश में 200 जनसभाएं

कांग्रेस पार्टी के लगातार आग्रह के बाद प्रियंका गांधी ने यू पी विधानसभा चुनाव में पार्टी की सफलता के लिए करीब 200 सभाओं को संबोधित करने के लिए स्वीकृति दे दी है।
यूपी और पंजाब चुनाव में भाजपा के खिलाफ देंगे वोट: जाट नेता

यूपी और पंजाब चुनाव में भाजपा के खिलाफ देंगे वोट: जाट नेता

भारतीय जनता पार्टी पर आरक्षण के मुद्दे पर छल करने का आरोप लगाते हुए जाट संगठनों और खाप पंचायतों ने गुरूवार को कहा कि समुदाय के सदस्य अगले साल पंजाब और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी के खिलाफ मतदान करेंगे।
कनार्टक: मंत्रिमंडल में भारी फेरबदल, 14 की छुट्टी, 13 नए चेहरे शामिल

कनार्टक: मंत्रिमंडल में भारी फेरबदल, 14 की छुट्टी, 13 नए चेहरे शामिल

तीन साल पुरानी अपनी सरकार की छवि में सुधार का प्रयास करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री एस सिद्धारमैया ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल में व्यापक फेरबदल कर 14 मंत्रियों को हटा दिया और 13 नए चेहरों को शामिल किया।
संसदीय सचिव मामला: कांग्रेस ने मांगा केजरीवाल का इस्तीफा

संसदीय सचिव मामला: कांग्रेस ने मांगा केजरीवाल का इस्तीफा

कांग्रेस ने संसदीय सचिव के रूप में नियुक्त किए गए 21 आप विधायकों की सदस्यता खत्म करने के साथ ही नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी इस्तीफा मांगा है।
दिल्ली: विधानसभा में मेज पर चढ़कर विजेद्र गुप्ता ने किया हंगामा

दिल्ली: विधानसभा में मेज पर चढ़कर विजेद्र गुप्ता ने किया हंगामा

दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को सदन में विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और मेज पर चढ़ गए। गुप्ता के इस कृत्य की काफी आलोचना हुई और विधानसभाध्यक्ष राम निवास गोयल ने इसे अत्यंत शर्मनाक करार दिया और कहा कि इससे सदन की बदनामी हुई है।
केरल में भवन निर्माण का पूरा भुगतान नहीं करने पर सोनिया गांधी पर मामला दर्ज

केरल में भवन निर्माण का पूरा भुगतान नहीं करने पर सोनिया गांधी पर मामला दर्ज

केरल में एक कान्ट्रेक्टर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं पर एक बिल्डिंग निर्माण के बाद बकाया रकम नहीं चुकाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। यह भवन पार्टी के लिए बनाया गया है। कान्ट्रेक्टर का आरोप है कि राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलमेंट स्डडीज के निर्माण का भुगतान काफी लंबे समय से लंबित है। कान्ट्रेक्टर की शिकायत पर त्रिवेंद्रम कोर्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। कांग्रेस ने कहा है कि इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।
एक्जिट पोल: असम में कमल, बंगाल में दीदी, पर अम्मा की गाड़ी अटकी

एक्जिट पोल: असम में कमल, बंगाल में दीदी, पर अम्मा की गाड़ी अटकी

सोमवार की शाम तमिलनाडू, केरल और पुडूचेरी में मतदान खत्म होने के साथ ही पांच राज्यों का चुनाव संपन्न हो गया। 19 मई को आने वाले नतीजों से पहले जारी विभिन्न एक्जिट पोलों ने राजनीतिक दलों की बेचैनी बढ़ा दी है। सभी एक्जिट पोल थोड़े-बहुत सीटों के अंतर के साथ लगभग एक जैसे परिणाम की ओर ही इशारा कर रहे हैं। ज्यादातर एक्जिट पोल असम और केरल में कांग्रेस की करारी हार तो भाजपा को असम और माकपा नीत एलडीएफ को केरल में सरकार बनाते हुए दिखा रहे हैं। पश्चिम बंगाल के एक्जिट पोल में ममता बनर्जी को एक बार फिर विजयी रथ पर सवार बताया जा रहा है।
विधानसभा चुनाव: तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में रुका प्रचार, सोमवार को मतदान

विधानसभा चुनाव: तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में रुका प्रचार, सोमवार को मतदान

तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में 16 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार शनिवार की शाम समाप्त हो गया। इसके साथ ही चिलचिलाती गर्मी में चुनाव प्रचार के दो महीने के लंबे दौर के बाद तीनों राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए नेताओं का दौरा और प्रचार का शोर आज थम गया।
दिल्ली: नेताजी सुभाष प्लेस में एक इमारत में भीषण आग

दिल्ली: नेताजी सुभाष प्लेस में एक इमारत में भीषण आग

राजधानी दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस में एक इमारत में भीषण आग लग गई है। आग 12 मंजिला इस इमारत की 10वीं मंजिल पर लगी और देखते ही देखते दूसरी मंजिलों में भी फैल गई। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 22 गाड़ियां लगाई गई हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement