Advertisement

Search Result : "Attack hindu temple"

अब हिंदू महासभा बोली, मोदी के अंत की शुरुआत है नोटबंदी

अब हिंदू महासभा बोली, मोदी के अंत की शुरुआत है नोटबंदी

अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नोटबंदी को लेकर निशाना साधा है। भाजपा के सहयोगी संगठन ने पीएम मोदी पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाया है। महासभा के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा है कि नोटबंदी का फैसला मोदी सरकार के अंत की शुरुआत है।
स्वर्ण मंदिर में लंगर परोसने वाले मोदी पहले प्रधानमंत्री

स्वर्ण मंदिर में लंगर परोसने वाले मोदी पहले प्रधानमंत्री

स्वर्ण मंदिर में लंगर परोस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां सेवा देने वाले देश के संभवत: पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं। मोदी अफगानिस्तान के राष्‍ट्रपति अशरफ गनी के साथ स्वर्ण मंदिर आए थे। इस दौरान उन्होंने एक बाल्टी उठा ली और लंगर में बैठे लोगों को भोजन परोसना प्रारंभ कर दिया। मुख्य सूचना आयुक्त गुरबचन सिंह ने रविवार को बताया, मोदी देश के एेसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने स्वर्ण मंदिर में श्रद्धालुओं को लंगर परोसा है।
विराट की टीम के पास विदेश में टेस्ट जीतने वाला गेंदबाजी आक्रमण: सहवाग

विराट की टीम के पास विदेश में टेस्ट जीतने वाला गेंदबाजी आक्रमण: सहवाग

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को विश्वास है कि विराट कोहली की अगुआई में खेलने वाली मौजूदा भारतीय टेस्ट के पास ऐसा तेज गेंदबाजी आक्रमण है जो उपमहाद्वीप के बाहर जीत दर्ज कर सकता है जैसा कि 2000-2004 में सौरव गांगुली की टीम के साथ था।
नगरौटा पर पर्रिकर बोले : सुरक्षा तंत्र में सुस्‍ती, सुधार की गुंजाइश

नगरौटा पर पर्रिकर बोले : सुरक्षा तंत्र में सुस्‍ती, सुधार की गुंजाइश

नगरौटा आतंकवादी हमले के मद्देनजर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को माना कि सुरक्षा में सुधार की गुंजाइश है क्योंकि पिछले कुछ समय में कुछ सुस्ती आ गई है और जो भी किसी चूक के लिए जिम्मेदार होंगे उन्हें इसका नतीजा भुगतना पड़ेगा।
अब बिना नकदी ले पर्यटन और दान का आनंद

अब बिना नकदी ले पर्यटन और दान का आनंद

नोटबंदी के कारण मन मार कर बैठे पर्यटन के शौकीनों और धर्म में आस्‍था रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। गोवा के पर्यटन विभाग ने अपनी अधिकतर सेवाओं में नकदीरहित भुगतान की सुविधा शुरू कर दी है, वहीं गुजरात के कुछ प्रसिद्घ मंदिरों ने भी कैशलेस दान स्वीकारने की पहल शुरू की है।
बांग्लादेश: हिंदू मंदिरों पर हमले का 'साजिशकर्ता' गिरफ्तार

बांग्लादेश: हिंदू मंदिरों पर हमले का 'साजिशकर्ता' गिरफ्तार

बांग्लादेश में एक साइबर कैफे के मालिक को इस महीने की शुरआत में हिंदू मंदिरों और हिन्दुओं के घरों पर हुए हमलों की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन: ममता को मिला जदयू, सपा, आप, राकांपा का समर्थन

नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन: ममता को मिला जदयू, सपा, आप, राकांपा का समर्थन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए आज नई दिल्ली में नोटबंदी के खिलाफ जनसभा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला तेज करते हुए आरोप लगाया कि देश उनके हाथों में सुरक्षित नहीं है। ममता को नोटबंदी के खिलाफ अपने अबियान में जदयू, सपा, राकांपा और आप जैसी पार्टियों कता भी समर्थन मिला।
नोटबंदी के मुद्दे पर मोदी ने आगरा में साधा ममता पर निशाना

नोटबंदी के मुद्दे पर मोदी ने आगरा में साधा ममता पर निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आगरा में आयोजित एक रैली में कहा कि करोड़ों रूपये के चिटफंड घोटाले के पीछे जिन नेताओं का हाथ रहा है, वे उन पर हमला इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि नोटबंदी से उन्हें करारी चोट पड़ी है। मोदी की इस टिप्पणी को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखे हमले के तौर पर देखा जा रहा है।
नोटबंदी से मौतों पर आजाद की टिप्पणी के समर्थन में आई शिवसेना

नोटबंदी से मौतों पर आजाद की टिप्पणी के समर्थन में आई शिवसेना

मोदी सरकार की प्रमुख सहयोगी शिवसेना आज कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के उस बयान की हिमायत में उतरी जिसमें आजाद ने नोटबंदी पर भाजपा पर हमला करते हुए विमुद्रीकरण से होने वाली मौतों की तुलना उड़ी आतंकवादी हमले में मरने वालों से की थी।
गाजीपुर में मोदी का विरोधियों पर पलटवार, कालाधन वाले ले रहे हैं नींद की गोलियां

गाजीपुर में मोदी का विरोधियों पर पलटवार, कालाधन वाले ले रहे हैं नींद की गोलियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 500 और हजार रुपये के नोटों का चलन बंद किए जाने को लेकर अपनी सरकार पर हमलावर हुए विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि ईमानदारी के महायज्ञ से तकलीफजदा इस पार्टी ने भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए नहीं, बल्कि इंदिरा गांधी की गद्दी बचाने के लिये आपातकाल लगाकर देश को जेलखाना बना दिया था। अपने फैसले को कड़क चाय की तरह बताते हुए पीएम ने कहा कि कालाधन रखने वाले नींद की गोलियां ले रहे हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement