पाकिस्तान के लाहौर शहर में एक आत्मघाती हमलावर ने बुधवार को सेना के एक वाहन के नजदीक खुद को उड़ा दिया। इस धमाके में चार जवान सहित छह लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं।
यमन के दक्षिणी इलाके में अलकायदा के संदिग्ध आतंकवादियों ने एक स्थानीय सरकारी परिसर में आत्मघाती हमले के अलावा गोलीबारी की जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। यमन की सरकारी मीडिया ने इस खबर की पुष्टि की।
ब्रिटेन में संसद परिसर के बाहर इस्लाम संबंधित आतंकी हमले में एक संदिग्ध आतंकी ने कार से कई राहगीरों को कुचला और एक पुलिस कर्मी को चाकू मार दिया। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 40 अन्य लोग घायल हो गए। ब्रिटिश संसद पर हुए इस हमले की विश्वत के कई देशों के अध्यरक्षों ने कड़े शब्दोंा में निंदा की है। इस मुश्किल घड़ी में सभी ब्रिटेन के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में मध्यान्ह भोजन खाने से नौ छात्र बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। खबर है कि मिड डे मील में मरा हुआ चूहा था और वही खाना बच्चों को खिला दिया गया।
जर्मनी की राजधानी बर्लिन के भीड़भाड़ वाले क्रिसमस बाजार में एक पाकिस्तानी युवक ने ट्रक चढ़ा दिया जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और करीब 50 लोग घायल हो गये। यह हमलावर जर्मनी में शरण मांगने के लिए आया था।
सेना के तीन जवानों की हत्या करने तथा एक के शव को क्षत-विक्षत किए जाने के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सेना को मुंहतोड़ जवाब देते हुए बुधवार को नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तानी चौकियों पर भारी गोलीबारी की। पूंछ, रजौरी, केल और माछिल सेक्टर में पूरी नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना पर गोलीबारी की गई। इस हमले में भारी मोर्टार और मशीन गनों से गोलियां दागी गई।
ओडिशा से लगती सीमा के पास मुठभेड़ में 23 माओवादियों के मारेे जाने की खबर है। आंध्र प्रदेश की पुलिस के विशेष दल 'ग्रेहाउंड' और ओडिशा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई सेे हुई मुठभेड़ में नक्सली मारे गए। मुठभेड़ ओडिशा के मलकानगिरि ज़िले में स्थित कियासिर बेगानगी के जंगलों में हुई।
ओडिशा में एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह से बीवी के शव को 12 किलोमीटर तक ढोने वाले दाना मांझी नौ लाख का चेक लेने ओडिशा से दिल्ली विमान से आए। उन्हें बहरीन दूतावास ने बुलाकर अपने शेख की तरफ से भिजवाया हुआ 8.87 लाख का चेक दिया।
ओडि़शा के बालेश्वर जिले में एक वृद्ध महिला के शव के साथ अमर्यादित व्यवहार कर अपने कर्तव्य का उचित निर्वहन नहीं करने के मामले में राजकीय रेल पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) को निलंबित कर दिया गया।