उत्तर प्रदेेश चुनाव में भाजपा अगर जीत हासिल कर लेती है तो उसे देश में शासन करने के लिए दस साल का समय एडवांस में और मिल जाएगा। इसको ध्यान में रखते हुए भाजपा जीत के लिए सभी दांव खेलेगी। सूबे में अपनी साख बचाने के लिए भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके विकास को आगे रखकर मैदान में उतरेगी। पीएम मोदी और उनका विकास यूपी में भाजपा को कितनी बड़ी जीत दिला पातेे हैं, यह बहस का विषय है।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। मायावती ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में विकास के बजाय भाजपा ने केवल सांप्रदायिक ताकतों को मजबूत करने का काम किया है।
राजनीतिक गलियारों में बसपा की टिकट बेचे जाने के आरोप लगना आम है, लेकिन अब इसे लेकर न्यायालय में याचिका दायर की गई है। झांसी की जेल में बंद सरदार सिंह गुर्जर ने वकील के जरिये बसपा प्रमुख मायावती के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की कोर्ट में याचिका दायर की है।
पेप्सीको की सीईओ तथा चेयरमैन इंदिरा नूयी को फारच्युन की 51 सर्वाधिक शक्तिशाली महिला की सूची में जगह मिली है। वह इस सूची में एकमात्र भारतीय मूल की महिला हैं। इसमें जनरल मोटर्स की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तथा चेयरमैन मैरी बारा पहले पायदान पर हैं। नूयी सूची में दूसरे स्थान पर हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने में थोड़ी देर है लेकिन ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) गठबंधन के लिए सहयोगी दल की खोज में सक्रिय हो गई है। पार्टी अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वह यूपी में भाजपा, सपा और कांग्रेस के अलावा किसी भी दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं।
बसपा से दो बार सांसद रह चुके ब्रजेश पाठक सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। अगले साल होने वाले विधानसभा से पहले पाठक का पार्टी छोड़ना बसपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपनी चुनावी मुहिम का आगाज करते हुए आगरा में बड़ी रैली की। बसपा अध्यक्ष ने रैली में इस बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा किया। पीएम मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि अच्छे दिन अब बुरे दिनों में तब्दील हो गए हैं।
इस बार यूपी चुनाव में सवर्ण बनाम दलित का मुद्दा अहम होने जा रहा है। राज्य में जारी इस मुहिम में बसपा और भाजपा आमने-सामने है। इसी कड़ी में आल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष सांसद असदउद्दीन ओवैसी ने मायावती के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की मंशा व्यक्त की है। ओवैसी ने लखनऊ पहुंंचकर मुसलमानों और दलितों से मुलाकात कर उनके साथ भोजन भी किया है।
यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभ चुनाव से पहले विधायक दल बदलने लगे हैं। राजनीतिक घटना के इसी क्रम में कांग्रेस, बसपा और सपा के 8 विधायकों ने पाला बदलकर गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस और सपा के चार विधायकों ने बसपा का दामन थामा था।