Advertisement

Search Result : "Bengal Governor"

राजन गए, जाते हुए बोले आरबीआई के ‘ना’ कहने का सिलसिला बरकरार रहे

राजन गए, जाते हुए बोले आरबीआई के ‘ना’ कहने का सिलसिला बरकरार रहे

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन का कार्यकाल समाप्‍त हो गया। अपने अंतिम भाषण में रघुराम राजन ने देश के केंद्रीय बैंक की स्वतंत्रता का संरक्षण करने को कहा है। राजन ने कहा कि सरकार के शीर्ष स्तर को ‘ना’ कहने की रिजर्व बैंक की स्वतंत्रता का संरक्षण होना चाहिए। सरकार के साथ नीतिगत मतभेद पर उनके पूर्ववर्ती डी सुब्बाराव के बयान को याद करते हुए राजन ने कहा, हमें कुछ और आगे बढ़ना होगा, रिजर्व बैंक को केवल मौजूद नहीं रहना होगा बल्कि इसकी ना कहने की क्षमता का संरक्षण किया जाना चाहिए।
सरकार को न कहने की रिजर्व बैंक की क्षमता का बचाव जरूरी : राजन

सरकार को न कहने की रिजर्व बैंक की क्षमता का बचाव जरूरी : राजन

रिजर्व बैंक गवर्नर का पद छोड़ने से एक दिन पहले गवर्नर रघुराम राजन ने आज कहा कि सरकार के शीर्ष स्तर को न कहने की रिजर्व बैंक क्षमता को बचाये रखना चाहिये क्योंकि देश को एक मजबूत और स्वतंत्र केन्द्रीय बैंक की जरूरत है।
राजन ने रिजर्व बैंक की आजादी, गवर्नर का ओहदा बढ़ाने की वकालत की

राजन ने रिजर्व बैंक की आजादी, गवर्नर का ओहदा बढ़ाने की वकालत की

रिजर्व बैंक गवर्नर का पद छोड़ने से पहले सार्वजनिक तौर पर अपने आखिरी संबोधन में रघुराम राजन ने एक ऐसे मजबूत और स्वतंत्र रिजर्व बैंक की वकालत की है जो कि वृहद आर्थिक स्थिरता की खातिर सरकार के शीर्ष स्तर पर बैठे लोगों को ना कह सके।
रुकना चाहता था पर सरकार से 'उचित समझौता' नहीं कर पाया : राजन

रुकना चाहता था पर सरकार से 'उचित समझौता' नहीं कर पाया : राजन

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि आर्थिक क्षेत्र के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए वे अपने पद पर कुछ समय और रुकना चाहते थे, लेकिन अपने सेवाकाल के विस्तार के बारे में सरकार से 'उचित तरह का समझौता' नहीं वह नहीं कर सके।
जीएसटी पर पश्चिम बंगाल ला सकता है अड़ंगा

जीएसटी पर पश्चिम बंगाल ला सकता है अड़ंगा

जीएसटी संविधान संशोधन विधेयक पर पश्चिम बंगाल के ताजे रुख ने राजनीतिक दांवपेंच फिर शुरू होने की आशंका पैदा कर दी है। राज्य सरकार का यह कदम उसके अपने वित्त मंत्री के लिए असहज स्थिति पैदा करने वाला है, क्योंकि जीएसटी पर राज्यों के वित्त मंत्रियों की अधिकार प्राप्त समिति की अध्यक्षता उन्हीं के पास है। वित्त मंत्रियों की समिति का अध्यक्ष होने के नाते वह ऐसे राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिसने खुद यह विधेयक पारित नहीं किया। वैसे पश्चिम बंगाल के इस कदम को केंद्र के साथ सौदेबाजी की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है।
राजन और अरविंद सुब्रमण्यम को अमेरिका ने थोपा है: स्वामी

राजन और अरविंद सुब्रमण्यम को अमेरिका ने थोपा है: स्वामी

भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन और मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम पर अपना हमला जारी रखते हुए उन्हें सूक्ष्म दृष्टि वाला बताया और कहा कि इन्हें अमेरिका ने भारत पर थोपा है।
राजन की विदाई पर बेंगलुरू के रेस्त्रां ने पेश किए दो खास पकवान

राजन की विदाई पर बेंगलुरू के रेस्त्रां ने पेश किए दो खास पकवान

भारतीय रिजर्व बैंक के निवर्तमान गर्वनर रघुराम राजन की शान में बेंगलूर की एक रेस्त्रां कंपनी ने अपने मेन्यू में दो विशेष पकवान पेश किए हैं। बराबर चर्चाओं में रहे राजन ने केंद्रीय बैंक के काम-धाम पर अपना एक खास असर डाला है।
उर्जित पटेल की नियुक्ति से संतुष्‍ट स्‍वामी ने कहा, अलविदा

उर्जित पटेल की नियुक्ति से संतुष्‍ट स्‍वामी ने कहा, अलविदा "आर 3"

नए आरबीआई गवर्नर के पद पर उर्जित पटेल की नियुक्ति से भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी को पर्याप्‍त संतोष हैं। स्वामी ने निवर्तमान आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन पर कई हमले किए थे। कई रीट्वीट और अपने ट्विटर फॉलोवरों को जवाब देते हुए स्वामी ने कहा कि यह सोचना ‘बेवकूफाना’ होगा कि वह पटेल की इस पर आलोचना करने की सोचेंगे कि उनका जन्म केन्या में हुआ।
Advertisement
Advertisement
Advertisement