अल्मोड़ा के सल्ट ब्लाक के अंर्तगत इनोलो गांव के समीप रामगंगा नदी बहती है। नदी में संरक्षित प्रजाति की गोल्डन महाशीर, गौंछ सहित अनेक प्रजातियों की मछलियां पाई जाती हैं।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने एक्ट्रेस सोनम कपूर के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह की सोशल मीडिया पर खिंचाई की है। बिग बी का इस तरह का रिएक्शन बर्थडे विश की रिप्लाई न करने पर सामने आया है।
यूपी की योगी सरकार ने अपने सालाना बजट में किसानों की कर्जमाफी का खास ख्याल रखा है। इसके लिए 36 हजार करोड़ रुपये की राशि रखी गई है। तीन लाख 84 हजार करोड़ रुपये के बजट में गरीबी खत्म करने को प्राथमिकता में शामिल किया गया है। इस बार का बजट पिछले साल के मुकाबले 11 फीसदी ज्यादा है।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है। 7 जुलाई 1981 में जन्में धोनी आज 36 साल के हो गए हैं। टीम इंडिया के कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तान रहे हैं।
देश भर में ‘एक राष्ट्र एक टैक्स’ प्रणाली के तहत आज से लागू हुए जीएसटी का असर देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) पर भी देखने को मिला है। कंपनी ने अपने ग्राहकों को वाहनों पर जीएसटी दरों का पूरा लाभ दे रही है।
भारत सहित दुनिया भर में एक बार फिर से साइबर हमला हुआ है। इसका शिकार भारत के मुंबई स्थित कंटेनर पोर्ट जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT) समेत दुनिया की 20 बड़ी कंपनियां हुई हैं।
छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों की ओर से करीब 56 घंटे तक चलाए गए ‘ऑपरेशन प्रहार’ में सेना को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। इस अभियान में 24 नक्सली मारे गए जबकि 10 के घायल होने की खबर है। इस अभियान में डीआरजी के तीन जवान भी शहीद हो गए हैं।