लोगों का आरोप है कि बांध के चलते बेघर हुए लोगों के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है। विरोध प्रदर्शन में श्ाामिल एक व्यक्ति ने बताया कि ये सरकार शव के समान है, जो किसी की बात नहीं सुनती।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में सीएम वीरभद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुख्खू के बीच चल रहे झगड़े ने कांग्रेस नेतृत्व को परेशान कर रखा है। वीरभद्र चाहते हैं कि सुख्खू को हटाया जाए।
गोवा के तट से शुरू हुआ ‘नाविका सागर परिक्रमा’ अभियान दुनिया के विभिन्न सागरों से होते हुए मार्च, 2018 में समाप्त होगा। यह पूरी यात्रा पांच चरणों में पूरी होगी।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में फिदायीन आंतकियों ने इस बार जिला पुलिस लाइन को अपना निशाना बनाया है। इस हमलें तीन जवान शहीद हो गए जबकि CRPF के चार जवान समेत 5 लोग घायल हो गए हैं।
केंद्र ने राज्यों और संघ शासित प्रदेशों को निजी एफएम और सामुदायिक रेडियो स्टेशनों द्वारा प्रसारित सामग्री को मौजूदा समितियों के माध्यम से निगरानी के लिए कहा है।
भारत-चीन के बीच सिक्किम सीमा पर चल रहे विवाद को अमेरिका के एक शीर्ष एक्सपर्ट ने इसे पेइचिंग की चाल बताया है। एक्सपर्ट का कहना है कि चीन इंच-इंच करके सीमा पर मीलो कब्जा करना चाहता है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने चीनी राजदूत के साथ मुलाकात को स्वीकार करते हुए कहा है कि मैंने चीनी राजदूत के साथ-साथ भूटान के राजदूत और पूर्व एनएसए शिव शंकर मेनन से भी मुलाकात की थी। इसके साथ ही उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति की अहमदाबाद में झूला झूलते हुए फोटों शेयर की और कहा 'यह मैं नहीं हूं"। इसके साथ ही उन्होंने पिछले दिनों तीन केंद्रीय मंत्रियों की चीन यात्रा पर भी सवाल उठाएं।