Advertisement

Search Result : "Christmas Party"

अखिलेश ने मंत्रियों, विधायकों से कहा टिकट की चिंता न करें, तैयारी करें

अखिलेश ने मंत्रियों, विधायकों से कहा टिकट की चिंता न करें, तैयारी करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन का समय नजदीक आने के साथ राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज अपने मंत्रियों और विधायकों से कहा कि वे टिकट की चिंता नहीं करें। उन्होंने अपने निकट सहयोगियों के साथ चुनावी रणनीति तैयार की।
अखिलेश के पक्ष में शीला दीक्षित हटने को तैयार, गठबंधन की संभावना

अखिलेश के पक्ष में शीला दीक्षित हटने को तैयार, गठबंधन की संभावना

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में समान विचारधारा वाली सपा जैसी पार्टियों के साथ चुनाव से पहले गठबंधन किए जाने की संभावना से आज इनकार नहीं किया। वहीं, इसकी मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने युवा अखिलेश यादव के पक्ष में इस मुकाबले से हटने की पेशकश की है।
मुलायम ने कहा, साइकिल चिह्न हमारा है,  गेंद ईसी के पाले में

मुलायम ने कहा, साइकिल चिह्न हमारा है, गेंद ईसी के पाले में

सपा के साइकिल चुनाव चिह्न पर दावे को लेकर प्रतिद्वंद्वी खेमों के निर्वाचन आयोग के पास पहुंचने की योजना के साथ ही यादव कुनबे की लड़ाई आज दिल्ली पहुंच गई। इस बीच सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने उनके द्वारा पांच जनवरी को आहूत पार्टी अधिवेशन स्थगित कर दिया।
अखिलेश बने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अमर सिंह बाहर

अखिलेश बने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अमर सिंह बाहर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे जबकि सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को पद से हटा दिया गया है। राज्यसभा सांसद अमर सिंह को पार्टी से बाहर कर दिया गया है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव की ओर से बुलाये गये आपातकालीन राष्ट्रीय अधिवेशन में ये ऐलान किये गये। अधिवेशन में मुलायम सिंह को पार्टी का संरक्षक बनाने की घोषणा भी की गई। इधर मुलायम सिंह ने अधिवेशन को असंवैधानिक करार देते हुए रामगोपाल यादव, किरणमय नंदा और नरेश अग्रवाल को पार्टी से बाहर निकाल दिया है। मुलायम सिंह ने पांच जनवरी को जनेश्वर मिश्र पार्क में पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन भी बुलाया है।
भाजपा को उप्र में एक वोट नहीं मिलना चाहिए : ममता

भाजपा को उप्र में एक वोट नहीं मिलना चाहिए : ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने समाजवादी पार्टी के आंतरिक उठा-पटक पर टिप्पणी करने से आज इनकार कर दिया, हालांकि कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में जीत चाहे किसी को भी मिले, लेकिन भाजपा को एक वोट नहीं मिलना चाहिए।
गोवा में आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार गोम्स एसीबी के समक्ष पेश हुए

गोवा में आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार गोम्स एसीबी के समक्ष पेश हुए

गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार एल्विस गोम्स भू-उपयोग परिवर्तन घोटाला मामले में जांच के संबंध में आज राज्य के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के समक्ष पेश हुए।
देशभर में क्रिसमस की धूम

देशभर में क्रिसमस की धूम

देश में आज पूरे हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है जहां हजारों की संख्या में लोगों ने गिरिजाघरों में पहुंचकर प्रार्थना सभाओं में भाग लिया। ईसा मसीह का जन्मदिन मनाने के लिए लोग मध्यरात्रि में दूधिया रोशनी में जगमगाते गिरिजाघरों में पहुंचे। इस मौके पर जगह-जगह क्रिसमस ट्री और इस पर बंधे उपहार दिखे और लोगों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
इस्लामिक स्टेट ने ली बर्लिन में ट्रक हमले की जिम्मेदारी

इस्लामिक स्टेट ने ली बर्लिन में ट्रक हमले की जिम्मेदारी

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने जर्मनी के बर्लिन शहर में एक क्रिसमस बाजार में हुए ट्रक हमले की जिम्मेदारी ली है। इस घटना में सोमवार की रात एक व्यक्ति ने पश्चिमी बर्लिन के मध्य में एक क्रिसमस बाजार में भीड़ पर ट्रक चढ़ा दिया था जिसमें 12 लोग मारे गए थे और 48 अन्य घायल हुए थे। इस्लामी चरमपंथियों की ओर से जर्मनी की धरती पर सामूहिक नरसंहार का यह पहला हमला है।
जर्मनी में क्रिसमस बाजार में पाकिस्तानी युवक ने ट्रक घुसाया, 12 लोगों की मौत

जर्मनी में क्रिसमस बाजार में पाकिस्तानी युवक ने ट्रक घुसाया, 12 लोगों की मौत

जर्मनी की राजधानी बर्लिन के भीड़भाड़ वाले क्रिसमस बाजार में एक पाकिस्तानी युवक ने ट्रक चढ़ा दिया जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और करीब 50 लोग घायल हो गये। यह हमलावर जर्मनी में शरण मांगने के लिए आया था।
जयललिता की हालत नाजुक, निधन की गलत खबर से मची अफरातफरी

जयललिता की हालत नाजुक, निधन की गलत खबर से मची अफरातफरी

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और एआईडीएमके की महासचिव जे जयललिता की स्थिति नाजुक बनी हुई है। अपोलो अस्पताल ने सोमवार शाम को एक बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। इससे पहले सोमवार को जयललिता के निधन की खबर फैल गई जिसके बाद समर्थकों में घोर निराशा और गुस्सा देखने को मिला। हालांकि बाद में अपोलो अस्पताल ने बयान जारी कर स्पष्ट किया जयललिता की मौत की खबर झूठ है पर उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement