वर्ष 2014 में ऐप आधारित टैक्सी सेवा प्रदान करने वाली कंपनी उबर कैब में बलात्कार का शिकार हुई भारतीय महिला ने कंपनी और उसके सीईओ ट्रैविस कलानिक पर केस दर्ज किया है। महिला ने इन पर उसका गैरकानूनी तरीके से मेडिकल रिकॉर्ड हासिल करने और शेयर करने का आरोप लगाया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पीडब्ल्यू घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने तीस हजारी कोर्ट में अपनी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दी है।एसीबी ने कोर्ट को बताया कि उसने इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य लोगों के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज किया है।
दिल्ली विश्वविद्यालय में आईएसआईएस के समर्थन में नारे लिखे जाने की घटना सामने आई है। डीयू के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की दीवारों पर ये नारे लिखे गए हैं। शिक्षकों और छात्र संगठनों ने इस मामले की जांच की मांग की है।
कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा एक बार फिर विवादों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बार उनकी चर्चा का विषय कुछ और नहीं बल्कि उन पर लगा छुआछूत का आरोप है। बीएस येदियुरप्पा एक दलित परिवार के घर खाने पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने होटल से मंगाया हुआ नाश्ता किया जबकि जबकि दलित के घर उनके लिए नाश्ता तैयार किया गया था।
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सीबीडीटी में शिकायत दर्ज कराई है। कपिल ने सीबीडीटी चेयरमैन से मिलने का समय भी मांगा।
राजधानी दिल्ली में कांग्रेस की महिला नेता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कांग्रेस की बदरपुर जिला अध्यक्ष रचना सचदेव ने अजय माकन पर गंभीर आरोप लगाये हैं। रचना सचदेव का कहना है कि अजय माकन ने उन्हें मानसिक तौर पर काफी प्रताड़ित किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ दायर याचिका को बेकार करार दिया। याचिका में अखिलेश को लखनऊ स्थित वह बंगला खाली करने का निर्देश देने की मांग की गई थी, जिसका इस्तेमाल वह कार्यालय के रूप में कर रहे थे।
दिल्ली पुलिस ने सड़कों और सीवर लाइनों के लिए ठेका देने में कथित अनियमितताओं के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनके एक करीबी रिश्तेदार और एक लोक सेवक के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी और धोखेबाजी के आरोपों की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने आज हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दायर किया। इससे पहले अरशद अयूब ने लोढा समिति के सुधारवादी कदमों पर उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद अध्यक्ष पद छोड़ दिया था।