लगभग 15 साल पहले संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित स्टारर सुपरहिट फिल्म 'देवदास' जल्द ही 3डी में भी देखने को मिलेगी। यह फिल्म उस समय बनी सबसे महंगी बॉलिवुड फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म को न सिर्फ भारत में ही बल्कि विदेशों में भी काफी सराहा गया था।
मोबाइल डाटा में धूम मचाने के बाद रिलायंस जियो कॉमर्शियल इस्तेमाल के लिए होम ब्रॉडबैंड स्कीम लांच करने की तैयारी में है। इसके तहत 500 रुपये में 100 जीबी डेटा के साथ कंपनी धमाका करने जा रही है।
ऑनलाइन फूड डिलिवर्स कंपनी जोमेटो पर साइबर अटैक हुआ है। ब्लॉग में कंपनी ने 1.7 करोड़ यूजर्स के डाटा के चोरी होने की जानकारी दी है। कंपनी ने यह भी कहा कि पेमेंट से संबंधित कोई डाटा चोरी नहीं हुआ है।
अभिनेता कमल हासन की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'विश्वरूप 2' का तमाम भाषाओं में फर्स्ट लुक जारी हो गया है। यह फिल्म 2013 में आई 'विश्वरूपम' का सीक्वल है, जिसे कमल हासन ने ही डायरेक्ट, प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में उन्होंने लीड रोल में रहकर एक्शन भी किया है।
कावेरी जल विवाद पर नौ वर्ष पहले की गई अपनी विवादास्पद टिप्पणी पर अभिनेता सत्यराज के माफी मांगने के एक दिन बाद कन्नड़ समर्थक संगठनों ने ‘बाहुबली 2’ की रिलीज के खिलाफ अपना प्रदर्शन आज खत्म कर दिया।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को मानसिक रुप से अनफिट और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन पर बदतमीज़ी का आरोप लगाने वाली बरखा सिंह को पार्टी ने 6 साल के लिए निकाल दिया है। बरखा सिंह ने गुरुवार को दिल्ली महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि वह पार्टी नहीं छोड़ेंगी।
देश के एक करोड़ लोगों के बैंक खातों की जानकारी सस्ते में उपलब्ध है। आपके बैंक खाते की जानकारी केवल दस या बीस पैसे में ही बेची जा रही है। यह जानकारी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश की 80 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला के मामले की जांच के दौरान पुलिस को मिली। महिला के क्रेडिट कार्ड से 1.46 लाख रुपए उड़ा लिए गए थे।