बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अनिल कपूर स्टारर फिल्म ‘मुबारकां’ आज पोस्टर जारी हो गया है। अर्जुन कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस फिल्म के पोस्टर को साझा किया है। इस फिल्म में अर्जुन डबल रोल करते नजर आएंगे।
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन के दौरान हुई फायरिंग और किसानों के मुद्दों को लेकर प्रधान मंत्री मोदी ने बैठक ली है। सूत्रों के अनुसार देश के कई हिस्सों में किसानों का प्रदर्शन और मंदसौर में हुई फायरिंग पर चर्चा के लिए यह बैठक बुलाई गई। वहीं मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन के हालात को लेकर सीएम शिवराज सिंह ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को फोनकर जानकारी दी है।
राजस्थान के भाजपा विधायक ने मोदी सरकार की जमकर आलोचना की है। विधायक ने कहा कि एक भी किसान ऐसा नहीं है जिस पर कर्ज न हो। किसान अपने दूध सड़क पर फेंक रहा है। बेरोजगारी बढ़ रही है।
फसलों के उचित दाम और कर्ज माफी जैसे मुद्दों को लेकर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में किसान आंदोलन उग्र होता जा रहा है। आंदोलन में फूट डालने की भाजपा सरकार की कोशिशें बेअसर होती दिख रही हैं।
महाराष्ट्र सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाने वाले किसानों के आंदोलन का असर आज दूसरे दिन भी बरकरार है। कर्ज माफी की मांग को लेकर किसान गुरुवार से हड़ताल पर हैं। राज्य में किसान आंदोलन में जारी हिंसा को देखते हुए प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है। किसानों ने बुलडाणा में दूध से होली भी खेली।
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर गैंगस्टर की भूमिका निभाने के लिए तैयार हो गए हैं। इससे पहले भी वे कई फिल्मों में गैंगस्टर का रोल निभा चुके हैं। रजनीकांत अब अपनी अगली फिल्म 'काला करिकालन' में एक बार फिर इसी रोल में नजर आएंगे। आज 'काला करिकालन' फिल्म का पोस्टर लॉन्च कर दिया गया है।
हर बार एक नए अंदाज में पर्दे पर उतरने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणावत इस बार भी अपनी अपकमिंग फिल्म 'मणिकर्णिका' में कुछ हटकर नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में कंगना रानी लक्ष्मी'बाई के किरदार में नजर आएंगी।
अभिनेता कमल हासन की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'विश्वरूप 2' का तमाम भाषाओं में फर्स्ट लुक जारी हो गया है। यह फिल्म 2013 में आई 'विश्वरूपम' का सीक्वल है, जिसे कमल हासन ने ही डायरेक्ट, प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में उन्होंने लीड रोल में रहकर एक्शन भी किया है।