दस जून से शुरू होने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के बांग्लादेश दौरे के लिए टेस्ट और वन डे टीमों की घोषणा कर दी गई है। महेंद्र सिंह धोनी को वन डे टीम का जबकि विराट कोहली को टेस्ट टीम का कप्तान बरकरार रखा गया है।
आस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज जस्टिन लैंगर ने वाका के साथ कोचिंग करार दो साल के लिए बढा लिया है जिससे उनके भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनने की संभावनाएं खत्म हो गई है।
दिल्ली के चर्चित मनोज वशिष्ठ एनकाउंटर मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। इस मामले में मनोज वशिष्ठ के परिवार वालों की मांग पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एसआईटी के गठन का आदेश दिया है।
दिल्ली के चर्चित मनोज वशिष्ठ एनकाउंटर मामले में यह रहस्य गहराता जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने बचाव में गोली चलाई या जान-बूझकर गोली मारी गई। अभी तक पुलिस की ओर से जो कहानी गढ़ी गई है उसके मुताबिक पुलिस वशिष्ठ को गिरफ्तार करने गई थी लेकिन उसने गोली चलाई उसके जवाब में पुलिस को गोली चलानी पड़ी जो कि वशिष्ठ को लगी। कुछ प्रत्यदर्शियों ने भी इस बात की पुष्टि की है। लेकिन सवाल यह है कि वशिष्ठ ने जब गोली चलाई तो सीसीटीवी फुटेज में वह क्यों नहीं दिखाई पड़ रहा है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुखिया शहरयार खान भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट संबंधों को फिर बहाल करने के प्रयास के तहत भारत आए और यहां भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारियों से मिले।
भारत और पाकिस्तान के बीच दिसंबर में तीन टेस्ट मैच, पांच वनडे और दो टी-20 मैच खेले जाने पर सहमति बनती नजर आ रही है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख शहरयार खान ने इसकी पेशकश की है। ये मुकाबले यूएई में खेले जाएंगे।
अंबाती रायुडू के नाबाद अर्धशतक के बाद मिशेल मैक्लीनागन की उम्दा गेंदबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के मैच में राजस्थान रायल्स को आठ रन से हरा दिया।
भारतीय व्यवसायी सुभाष चंद्रा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में बागी लीग खड़ी करने की अटकलों के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने किसी नई संस्था की संभावना को नकार दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि वह अब भी आईसीसी के प्रति प्रतिबद्ध है।