उत्तर प्रदेश के चुनाव की सुगबुगाहट तो बहुत दिनों से दिखने लगी थी, लेकिन अब इसमें तेजी आ गई है। एक अखबार का सर्वे दावा कर रहा है कि लोगों की पसंद में सबसे ऊपर वरुण गांधी हैं। अखबार ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सांसद योगी आदित्यनाथ और युवा सांसद वरुण गांधी के बीच ऑनलाइन सर्वेक्षण कराया था। वरुण को सबसे ज्यादा 3,204 मत मिले हैं।
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर ने दावा किया है कि भारत ने पैसों के बल पर तालिबान से उसे खरीदने की कोशिश की थी। उसने कहा कि 1999 में कंधार में अपहरण किए गए भारतीय विमान आईसी-814 के यात्रियों और क्रू की अदला-बदली करने के बाद भारत ने तालिबान सरकार को पैसे की पेशकश की थी ताकि वो मसूद और उसके दो अन्य साथियों को पकड़कर उसेे सौंप दे।
राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा के बीच पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि पार्टी को नए विचारों और पीढ़ी के बदलाव की जरूरत है। सिंह ने राहुल को अध्यक्ष बनाए जाने की तरफ इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस की सत्ता में वापसी कराने का जरूरी कौशल पार्टी उपाध्यक्ष में है।
विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत जेपी समूह की कंपनियों पर वित्तीय दबाव लगातार बढ़ रहा है। समूह ने करीब 4,460 करोड़ रुपये के रिण और अन्य भुगतान में चूक या डिफॉल्ट किया है। एकीकृत आधार पर समूह बैंकों को 2,905.6 करोड़ रुपये की मूल राशि तथा अन्य 1558.93 करोड़ रुपये के ब्याज का भुगतान करने में विफल रहा है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि इस वर्ष कम मॉनसून की कोई संभावना नहीं है और 96 फीसदी गुंजाइश है कि इस साल सामान्य या अत्यधिक वर्षा होगी। यह खबर सूखे की मार झेल रहे किसानों और गर्मी से हलकान लोगों के लिए राहत देने वाली।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी सूबे में कांग्रेस को और हाशिए में ले जाने के लिए पूरी तरह मैदान में आ चुके हैं। वह प्रदेश में नई पार्टी बनाने जा रहे हैं। उनकी राय हैै कि वह यह सब कार्यकर्ताओं की मांग पर कर रहे हैं। कार्यकर्ता चाहते हैं कि कांग्रेस को छोड़ एक नई पार्टी बनाई जाए और राज्य की सत्ता में वापसी का प्रयास किया जाए।
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगले सप्ताह होने वाली अमेरिका यात्रा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती और उसके जश्न के संबंध में है। अमेरिका में भारत के राजदूत अरूण के सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगले सप्ताह व्हाइट हाउस की यात्रा से पहले भारतीय संवाददाताओं के समूह को बताया, यह निमंत्रण और यात्रा दोनों देशों के संबंधों की मजबूती एवं जश्न का हिस्सा है।
राजनीति में चेहरे बदल जाते हैं, चरित्र नहीं बदल पा रहा है। इस बार राज्य सभा चुनाव के लिए प्रदेशों से विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा चुने गए कुछ विवादास्पद उम्मीदवारों से यही साबित हो रहा है। विशेष रूप से राजनीति में सबसे हटकर ‘चाल-चरित्र’ का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पार्टी के लिए समर्पण भाव से काम करने वालों को तकलीफ हो सकती है।
पंजाब से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कैप्टन अमरिंदर सिहं ने कहा है कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी थक चुकी हैं। उन्हें राहुल गांधी को पार्टी की कमान पूरी तरह सौंप देनी चाहिए। इस तरह अमरिंदर भी कांग्रेस नेताओं की उस जमात में शामिल हो गए हैं, जो कांग्रेस की टॉप लीडरशिप में बदलाव की आवाज बुलंद कर रहे हैं।