पूर्व सीएम अखिलेश यादव की तस्वीर वाले बैग भले ही उत्तर प्रदेश में धूल फांक रहे हों, लेकिन गुजरात में ये बैग स्कूली बच्चों को बांटे जा रहे हैं। गुजरात सरकार की तरफ स्कूली बच्चों को बांटे गए इन बैग्स पर अखिलेश यादव की तस्वीर लगी मिली है।
किसानों के विरोध का असर अब गुजरात में भी दिखने लगा है। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी किसान के विरोध का सामना करना पड़ा। एक कार्यक्रम के दौरान स्मृति ईरानी को किसान के गुस्से का शिकार होना पड़ा।
कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष के हमले झेल रही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर उसके ही विधायक ने हमला बोला है। बलरामपुर सदर के विधायक पल्टु राम ने पुलिस पर अपराधियों को शरण देने और दलितों की सुनवाई न होने का आरोप लगाया है।
वर्तमान में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने आज एक बार फिर किसानों की खराब हालत को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। लालू यादव ने कहा, ‘किसान और जवान देश के दो पिलर हैं वर्तमान में ये दोनों ही सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आज एक बार फिर किसान कर्ज माफी मामले को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश ने कहा कि कर्ज माफी के नाम पर प्रदेश सरकार धोखा कर रही है। अखिलेश ने हाल ही में मंदसौर जिले में हुई गोलीबारी की घटना में मारे गए किसानों के प्रति दुख प्रकट किया और 2-2 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।
केंद्र में मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर कांग्रेस ने एक बार भाजपा सरकार पर हमला बोला है। हाल ही में इसरो द्वारा वीइकल जीएलएलवी मार्क-3 डी1 को प्रक्षेपित कर नई उपलब्धि हासिल करने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कांग्रेस के सपने साकार होते दिख रहे हैं।
इन दिनों गुजरात चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने राज्य में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। एक ओर जहां भाजपा घर-घर जाकर 'मेरा घर भाजपा का घर' के स्टीकर चस्पा कर रही है। तो वहीं दूसरी ओर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी की आवाज में लोगो को मैसेज सुनाए जा रहे हैं। लेकिन जिस नंबर से यह संदेश लोगों तक पहुंच रहा है वह काफी हैरान करने वाला है।
राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने गुड्स ऐंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) को लेकर मोदी सरकार को नसीहत दी है। स्वामी ने इसकी तुलना वॉटरलू के युद्ध से की है। उन्होंने मोदी सरकार को आगाह करते हुए कहा कि अभी के आर्थिक हालात को देखते हुए जीएसटी लागू करना खतरनाक साबित हो सकता है।
शिवसेना ने चुनाव के दौरान किए गए वादों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव के समय जो वादे किए वो महज 'लॉलीपॉप' साबित हुए हैं। चुनान के दौरान भाजपा ने लोगों से जो वादे किए उनमें किसान कर्ज माफी और नई नौकरियां जैसे वादे शामिल हैं।