Advertisement

Search Result : "High security"

बकरीद के मौके पर कश्मीर घाटी में कर्फ्यू, ताजा झड़प में दो की मौत

बकरीद के मौके पर कश्मीर घाटी में कर्फ्यू, ताजा झड़प में दो की मौत

पिछले 26 सालों में पहली बार बकरीद के मौके पर कश्मीर घाटी के सभी 10 जिलों में आज कर्फ्यू लगाया गया। सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच ताजा संघर्षों में दो युवक की मौत होने के बाद अधिकारियों ने घाटी के सभी जिलों में कर्फ्यू लगा दिया।
जम्मू कश्मीर: पुंछ में चौथा आतंकवादी ढेर, मुठभेड़ जारी

जम्मू कश्मीर: पुंछ में चौथा आतंकवादी ढेर, मुठभेड़ जारी

जम्मू कश्मीर के पूंछ जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने आज एक और आतंकवादी को ढेर कर दिया। इसके साथ ही पुंछ में जारी अभियान में मारे गए कुल आतंकवादियों की संख्या बढ़ कर चार हो गई है। हालांकि इस मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हुआ है। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ अब भी जारी है।
पवित्र हज यात्रा के अहम चरण में अराफात की पहाड़ी पहुंचे हज यात्री

पवित्र हज यात्रा के अहम चरण में अराफात की पहाड़ी पहुंचे हज यात्री

हज के लिए सऊदी अरब पहुंचे दुनिया भर के लाखों मुसलमान हज से जुड़े अरकानों (धार्मिक रीति रिवाज) को एक-एक कर पूरा करते हुए रविवार को अराफात की पहाड़ी पर पहुंचे। इस पहाड़ी पर इबादत को हज के दरम्यान का एक अहम पड़ाव माना जाता है। पिछले साल की भगदड़ की त्रासदी के बाद इस बार व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
परमाणु परीक्षण : उत्तर कोरिया के खिलाफ सुरक्षा परिषद ने नए प्रतिबंध की धमकी दी

परमाणु परीक्षण : उत्तर कोरिया के खिलाफ सुरक्षा परिषद ने नए प्रतिबंध की धमकी दी

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के पांचवे परमाणु परीक्षण की कड़ी निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए खतरा बताया है और उसके खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है। संयुक्त राष्ट्र की 15 सदस्यीय संस्था ने उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण से उपजी गंभीर स्थिति से निपटने के लिए यहां आपात विमर्श आयोजित किया। उत्तर कोरिया के इस परीक्षण को अब तक का उसका सबसे शक्तिशाली परीक्षण माना जा रहा है।
कश्मीर घाटी में फिर भड़की हिंसा, सुरक्षा बलों के साथ झड़प में दो की मौत

कश्मीर घाटी में फिर भड़की हिंसा, सुरक्षा बलों के साथ झड़प में दो की मौत

कश्मीर घाटी में पिछले दो माह से जारी हिंसा की घटनाओं में कुछ कमी आने के बाद एक बार फिर से झड़प का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच ताजा संघर्ष में दो युवकों की मौत होने के साथ ही घाटी में मरने वालों की संख्या 75 हो गई।
केजरीवाल सरकार : हाईकोर्ट नेे 21 संसदीय सचिवों की नियुक्ति को रद्द किया

केजरीवाल सरकार : हाईकोर्ट नेे 21 संसदीय सचिवों की नियुक्ति को रद्द किया

दिल्‍ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल सरकार की 21 संसदीय सचिवों की नियुक्ति को गुरुवार को रद्द कर दिया। यह केजरीवाल सरकार के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। दिल्ली सरकार ने 13 मार्च 2015 के अपने आदेश के जरिए पार्टी के 21 विधायकों को संसदीय सचिव बना दिया था। इस नियुक्ति को अदालत में चुनौती दी गई थी।
भारतीय उच्‍चायुक्‍त से बदसलूकी, पाकिस्तानी दूत तलब किए गए

भारतीय उच्‍चायुक्‍त से बदसलूकी, पाकिस्तानी दूत तलब किए गए

पाकिस्‍तान में भारत के उच्‍चायुक्‍त गौतम बंबावले के साथ हुई बदसलूकी पर भारत ने विरोध जताया है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को पाकिस्‍तान के उच्‍चायुक्‍त अब्‍दुल बासित को समन किया और बंबावले मामले में अपना विरोध दर्ज कराया। बंबावले मंगलवार को कराची में एक कार्यक्रम को संबोधित करने वाले थे, लेकिन महज आधा घंटा पहले उनका कार्यक्रम बिना कारण बताए रद्द कर दिया गया। कश्‍मीर पर उनकी तीखी आलोचना के बाद पाकिस्‍तान ने यह कदम उठाया था।
सिंधू, साक्षी और दीपा के साथ जीतू राय को मिला खेल रत्न पुरस्कार

सिंधू, साक्षी और दीपा के साथ जीतू राय को मिला खेल रत्न पुरस्कार

नारी शक्ति की जयकार का अनूठा नजारा आज राष्ट्रपति भवन में देखने को मिला जब रियो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू, पहलवान साक्षी मलिक और जिम्नास्ट दीपा करमाकर को राष्ट्रपति ने राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा। इनके साथ ही निशानेबाज जीतू राय को भी देश का यह सर्वोच्च खेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
हिरासत के खिलाफ अर्जी पर तत्काल ध्यान दिया जाना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

हिरासत के खिलाफ अर्जी पर तत्काल ध्यान दिया जाना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

एक मामले की सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी, हिरासत या कैद की वैधता से संबंधित बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर तुरंत ध्यान देने के साथ ही उस पर अविलंब निर्णय के लिए कदम उठाए जाने चाहिए।
बांबे कोर्ट ने दिया हाजी अली दरगाह में महिलाओं को प्रवेश, चादर भी चढ़ा सकेंगी

बांबे कोर्ट ने दिया हाजी अली दरगाह में महिलाओं को प्रवेश, चादर भी चढ़ा सकेंगी

मुंबई की हाजी अली दरगाह में अब महिलाओं को भी प्रवेश मिल सकेगा। बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपने एक ऐतिहासिक फैसलेे में दरगाह ट्रस्ट की ओर से दरगाह के भीतरी गर्भगृह में महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी को अनावश्‍यक माना और उस पर लगा प्रतिबंध हटा दिया। इस ऐतिहासिक फैसले के बाद अब महिलाएं दरगाह में चादर चढ़ा सकेंगी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement