सीआरपीएफ के एक आईजी ने चौंकाने वाला दावा किया है। असम के सुरक्षा बलों और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए आईजी ने एक फर्जी एनकाउंटर किए जाने की बात कही है।
शादी का मंडप सजा है। एक स्कॉर्पियो आकर रुकती है। कार से तीन लोग निकलते हैं। जिनमें एक लड़की के हाथ में रिवोल्वर है। देखते ही देखते लड़की दूल्हे की कनपटी पर रिवोल्वर सटाकर सरेआम उसे किडनैप कर ले जाती है।
अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो रोहतक गैंगरेप मामले की पीड़िता की जान व इज्जत को बचाया जा सकता था। परिजनों ने पुलिस को एक महीने पहले शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने समय रहते कदम नहीं उठाया।
साइबर विशेषज्ञ गौरव कौशिक ने बताया, साइबर सिक्योरिटी का सवाल आज अहम हो गया है क्योंकि रोज ही साइट्स हैक करने के मामले सामने आ रहे हैं। साइबर के रोज ही नए-नए वर्जन आ रहे हैं जिनके लिए एंटी वायरस भी अपडेट होने चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि अपनी बेबसाइट पर पैन नंबर या पासवर्ड नहीं डाले ताकि आसानी से हैक न किया जा सके।
आईपीएल का दसवां संस्करण अपने आखिरी दौर में जा पहुंचा है और हर साल की तरह इस बार भी प्लेऑफ के समीकरण पर सबका ध्यान जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने 9 जीत के साथ अपनी जगह प्लेऑफ में पक्की कर ली है। सभी की नजरें चार टीमों पर बनी हुई है। यह भी दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम प्लेऑफ में कौन से नंबर पर अपनी जगह बनाने में कामयाब होती है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में चोरी का एक अनोखा मामला सुनने को मिला है। अक्सर लोगों को पैसा, गाड़ी, गहने आदि चुराने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराते सुना है, लेकिन ये क्या बिलासपुर की महिलाओं ने तो शौचालय चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है।
आईपीएल में प्ले ऑफ की स्थिति साफ होती जा रही है। मुंबई इंडियंस प्ले ऑफ में पहुंच गई है। कोलकाता नाइट राइडर्स और पुणे की टीम 16 अंकों के साथ प्ले ऑफ के नजदीक हैं। इसी तरह सनराइज हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा कर अपनी प्ले ऑफ की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। हैदराबाद अंक तालिका में 13 मैचों में 15 अंक के साथ चौथे स्थान पर कायम है।
बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल सिंह को पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में आज गिरफ्तार कर लिया है। निर्मल सिंह ने बुधवार को शराब पीकर पुलिस लाइन में ही जमकर हंगामा किया और आला अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार और हाथापाई भी की।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के खिलाफ तेलंगाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हाल ही में दिग्विजय सिंह ने बयान दिया था कि तेलंगाना पुलिस भटके हुए मुस्लिम युवाओं को फर्जी आईएसआईएस की साइट के जाल में फंसा रही है। इस विवादित बयान को लेकर ही मामला कायम किया गया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आज तेलंगाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कि तेलंगाना पुलिस ने इस्लामिक स्टेट की फर्जी साइट बनाई है, जो मुस्लिम युवकों को कट्टरपंथी बना रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह वेबसाइट उन्हें आईएस मॉड्यूल बनने के लिए भी प्रोत्साहित कर रही है। तेलंगाना पुलिस ने कांग्रेस नेता के इन आरोपों का खंडन किया है।