अमेरिका में एक नीलामी के दौरान एडोल्फ हिटलर का निजी टेलीफोन 243,000 डॉलर में बिका। हिटलर ने दूसरे विश्व युद्ध में इसी टेलीफोन के जरिये कई फरमान दिए थे।
इंग्लैंड के आलराउंडर बेन स्टोक्स आईपीएल की खिलाड़ियों की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बने जब राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने उन्हें 14 करोड़ 50 लाख रूपये में खरीदा जबकि कई चर्चित नामों की अनदेखी के बीच कुछ अनजान घरेलू क्रिकेटरों पर भी फ्रेंचाइजियों ने मोटी रकम खर्च की।
महेंद्र सिंह धोनी को रविवार को आईपीएल फ्रेंचाइजिंग राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के कप्तान पद से हटा दिया गया और उनके स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई स्टीव स्मिथ को कप्तानी सौंपी गयी। इस तरह से धोनी की अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट दोनों से कप्तानी के तौर पर पारी समाप्त हो गयी।
भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने डैथ ओवरों में उम्दा गेंदबाजी का श्रेय इंडियन प्रीमियर लीग को देते हुए कहा कि कल तीसरे वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम बिना किसी दबाव के उतरेगी।
सर आइजैक न्यूटन के मशहूर गति के तीन नियमों की व्याख्या समेत उनके मौलिक काम को खुद में समाहित करने वाली एक पुस्तक को 37 लाख डॉलर की बड़ी राशि में बेचा गया है। इसके साथ ही यह किसी नीलामी में बेची गई अब तक की सबसे महंगी मुद्रित वैज्ञानिक किताब बन गई है।
देश की सबसे बड़ी स्पेक्ट्रम नीलामी आज शुरू हो गई। इसके तहत 5.63 लाख करोड़ रुपये की स्पेक्ट्रम नीलामी की उम्मीद है। इस नीलामी में देश की जानी-मानी दूरसंचार कंपनियां भाग लेंगी। इनमें रिलायंस जियो, वोडाफोन, आइडिया सेल्युलर और भारती एयरटेल शामिल हैं।
लोढा समिति ने बीसीसीआई के सामने सर्वोच्च परिषद के गठन और आम सालाना बैठक (एजीएम) आयोजित करने के लिए 15 दिसंबर की समयसीमा तय की है जबकि आईपीएल की नई संचालन परिषद गठित करने के लिए 30 दिसंबर की समयसीमा तय की गई है।
किंगफिशर एयरलाइंस से 9,000 करोड़ रुपये के बकाया का एक हिस्सा वसूलने के लिए एयरलाइंस के ट्रेडमार्क, लोगो और कभी काफी लोकप्रिय रही टैग लाइन, फ्लाई द गुड टाइम्स को नीलाम करने की बैंकों की कोशिश आज एक बार फिर नाकाम हो गई। हालांकि इस बार इसके लिए आरक्षित मूल्य कम करते हुए 330.03 करोड़ रुपये रखा गया था।
कारोबारी विजय माल्या के भारत आने के इंतजार में बैठे उन्हें कर्ज देने वाले बैंक तथा कर विभाग के अधिकारी अब उनकी बंद पड़ी किंगफिशर एयरलाइंस की 700 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति की अगले महीने नीलामी कराने जा रहे हैं। जिन सामानों के लिये समुचित बोली लगाने वालों का इंतजार है, उसमें मुंबई हवाईअड्डे के पास ही स्थित किंगफिशर एयरलाइंस का पुराना मुख्यालय किंगफिशर हाउस, कंपनी की कारेंं एवं कार्यालय फर्नीचर, माल्या का आलीशान जेट, दावतों के आयोजन के लिए मशहूर गोवा में किंगफिशर विला तथा फ्लाई विद गुड टाइम्स समेत कंपनी के कई ब्रांड और टेडमार्क शामिल हैं।