चुनाव प्रचार में नेताओं के भाषण को लेकर चुनाव आयोग ने नाराजगी जाहिर की है। आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को नोटिस जारी करते हुए भाषणों पर संयम बरतने के निर्देश दिए हैं।
दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में मध्यान्ह भोजन खाने से नौ छात्र बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। खबर है कि मिड डे मील में मरा हुआ चूहा था और वही खाना बच्चों को खिला दिया गया।
श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग कुछ स्थानों पर भूस्खलन होने के कारण सोमवार को लगातार चौथे दिन भी बंद रहा। कश्मीर घाटी में ऊंचाई पर स्थित इलाकों में रातभर बर्फबारी हुई।
मुश्किल लक्ष्य का पीछा करके जीत दर्ज करने वाली आत्मविश्वास से भरपूर भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ कल दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच के जरिये श्रृंखला अपने नाम करने की कोशिश में होगी।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पहले एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड के विशाल लक्ष्य को हासिल कर दर्ज की गयी जीत को विशेष करार देते हुए केदार जाधव की बेजोड़ शतकीय पारी के लिये जमकर तारीफ की। भारत के सामने 351 रन का लक्ष्य था लेकिन कोहली के 122 और जाधव की 120 रन की पारी तथा अंतिम क्षणों में हार्दिक पंड्या के 40 रन की मदद से वह यह मैच तीन विकेट से जीतने में सफल रहा।
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में हिस्सा लेने बेंगलुरु पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संबोधन में कहा कि विदेशों में भारतीयों की सुरक्षा हमारी टॉप प्रायोरिटी है। हम पासपोर्ट का रंग नहीं खून का रिश्ता देखते हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को बजट पूर्व भाषण करार देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री काले धन एवं नोटबंदी के वास्तविक एजेंडा से भटक गए।
सलामी बल्लेबाज अजहर अली के शतक की बदौलत पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्षा से प्रभावित दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन अपना पलड़ा भारी रखा। सोमवार को 50.5 ओवर का ही खेल हो पाया था जबकि आज भी 50.3 ओवर का ही खेल संभव हो पाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से संबोधित की गई एक जनसभा के दौरान सत्ताधारी भाजपा और शिवसेना के रिश्तों की दरारें उस वक्त सामने आ गईं जब दर्शकों में शामिल संभवत: कुछ भाजपा समर्थकों ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का भाषण कुछ देर के लिए बाधित कर दिया।