पाकिस्तान पर तीखा प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पड़ोसी देश के नेतृत्व को चेताया कि भारत उड़ी हमले को कभी नहीं भूलेगा और 18 जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी।
मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा के अर्धशतकों से एक समय अच्छी स्थिति में दिख रहा भारत आखिरी सत्र में मिले झटकों के कारण आज ग्रीन पार्क (कानपुर) में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच का शुरूआती दिन अपने नाम करने में नाकाम रहा। भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक नौ विकेट पर 291 रन बनाये हैं।
योग गुरू रामदेव के करीबी सहयोगी बालकृष्ण 100 सबसे अमीर भारतीयों की फॉर्व्स सूची में शामिल हो गए हैं। उनके पास पतंजलि आयुर्वेद में 97 प्रतिशत हिस्सेदारी है और उससे उनकी हैसियत 2.5 अरब डॉलर की हो गयी है। फॉर्व्स की इस 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची में बालकृष्ण का 48वां स्थान है।
भारत, अमेरिका और अफगानिस्तान ने आतंकवाद का मुकाबला करने और क्षेत्र में शांति तथा सुरक्षा को मजबूत करने में अपने साझा हितों की पुष्टि की तथा अफगान सरकार की प्राथमिकताओं के साथ इस युद्ध प्रभावित देश में समन्वय एवं सहायता के लिए रास्ते भी तलाशे। अफगानिस्तान में भारतीय राजदूत मनप्रीत वोहरा, अफगान उप विदेश मंत्राी हिकमत करजई और अफगानिस्तान तथा पाकिस्तान के लिए विशेष अमेरिकी प्रतिनिधि रिचर्ड ओल्सन ने 71वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा से अलग त्रिपक्षीय विचार विमर्श के दौर के लिए मुलाकात की।
वैश्विक उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भारत ने अपनी स्थिति में सुधार किया है और विश्व के शीर्ष विश्वविद्यालयों की सूची में भारत के रिकॉर्ड 31 शैक्षणिक संस्थानों ने अपना स्थान बनाया है। इसमें शीर्ष पर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय है।
भारत और फ्रांस के बीच 36 लड़ाकू विमानों की खरीद पर डीलिंग हो गई है। 7.878 अरब यूरो की लागत पर फ्रांस भारत को 36 लड़ाकू विमान बेचेगा। डील पर फ्रांस के रक्षा मंत्री ज्यां जीन यीव्स ली ड्रियान की उपस्थिति में शुक्रवार को हस्ताक्षर किए जाएंगे।
संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में हिज्बुल के आतंकवादी बुरहान वानी की प्रशंसा करने पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्राी नवाज शरीफ को फटकार लगाते हुये भारत ने कहा है कि एक आतंकवादी की इस मंच पर सराहना करके पाकिस्तान के नेता ने खुद को दोषी ठहरा दिया है। विदेश राज्यमंत्री एम जे अकबर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा जैसे एक मंच पर एक राष्ट्र के नेता द्वारा स्वप्रचारित आतंकवादी की सराहना करना चौंकाने वाली घटना है।
भारत सरकार ने देश की आजादी के लिए लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की मासिक पेंशन में करीब पांच हजार रूपये की वृद्धि की घोषणा की है। इस दायरे में अंडमान द्वीप में बनी सेल्युलर जेल में उस काल में कैद किए गए और ब्रिटिश शासन वाले भारत की सीमा से बाहर रहने वाले स्वतंत्रता सेनानी भी शामिल हैं।
भारत ने बुधवार को पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब कर दो टूक कहा कि उसे जो सबूत मिले हैं उससे यह पता चलता है कि उरी हमले में पाक आधारित आतंकवादियों की संलिप्तता थी। भारत ने कड़े शब्दों में पाकिस्तान से कहा कि वह नई दिल्ली के खिलाफ आतंकवाद का समर्थन और प्रायोजन करने से बचे।
जम्मू-कश्मीर के उरी में आतंकी हमले के सिर्फ दो दिन बाद कश्मीर में सीमापार से घुसपैठ की दो कोशिशों को सेना ने नाकाम कर दिया। मुठभेड़ में सेना ने 12 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। इस दौरान एक जवान की भी मौत हो गयी। किसी भी आतंकी का अभी शव बरामद नहीं किया गया है लेकिन सर्च ऑपरेशन जारी है।