Advertisement

Search Result : "Kanpur based businessman"

अश्विन ने रचा इतिहास, भारत जीत से छह विकेट दूर

अश्विन ने रचा इतिहास, भारत जीत से छह विकेट दूर

करिश्माई आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के रिकार्ड प्रदर्शन से भारत ने रविवार को कानपुर में बड़े लक्ष्य का पीछा करने के लिये उतरे न्यूजीलैंड के शीर्ष क्रम को झकझोर कर पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बड़ी जीत की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये। भारत ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 377 रन पर समाप्त घोषित करके न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिये 434 रन का लक्ष्य रखा। न्यूजीलैंड ने इसके जवाब में चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 93 रन बनाये हैं। वह अभी लक्ष्य से 341 रन पीछे है। स्टंप उखड़ने के समय ल्यूक रोंची 38 और मिशेल सैंटनर आठ रन पर खेल रहे थे।
उरी हमला: पाकिस्तानी उच्चायुक्त को तलब कर भारत ने सौंपे सबूत

उरी हमला: पाकिस्तानी उच्चायुक्त को तलब कर भारत ने सौंपे सबूत

भारत ने बुधवार को पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब कर दो टूक कहा कि उसे जो सबूत मिले हैं उससे यह पता चलता है कि उरी हमले में पाक आधारित आतंकवादियों की संलिप्तता थी। भारत ने कड़े शब्दों में पाकिस्तान से कहा कि वह नई दिल्ली के खिलाफ आतंकवाद का समर्थन और प्रायोजन करने से बचे।
कानपुर में भारत का 500 वां टेस्‍ट : रहाणे ने कहा, हम जीतने के लिये खेलेंगे

कानपुर में भारत का 500 वां टेस्‍ट : रहाणे ने कहा, हम जीतने के लिये खेलेंगे

न्यूजीलैंड के खिलाफ 500 वें टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनने के लिए खुद को भाग्यशाली मानने वाले बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने कहा कि वे विरोधी टीम को हल्के में नहीं ले रहे और उनके स्पिनर्स और बायें हाथ के गेंदबाजों का वीडियो देखकर रणनीति बना रहे हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि टीम की कोशिश रहेगी कि नये सत्र की शुरूआत ग्रीन पार्क में जीत के साथ करें।
ग्रीन पार्क में भारत खेलेगा 500 वां टेस्ट, सभी पूर्व कप्तान होंगे सम्‍मानित

ग्रीन पार्क में भारत खेलेगा 500 वां टेस्ट, सभी पूर्व कप्तान होंगे सम्‍मानित

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 22 सितंबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच होगा। इस टेस्‍ट के साथ भारत इतिहास रचने जा रहा है। यह भारत का 500वां टेस्ट मैच होगा और इसे यादगार बनाने के लिये उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ :यूपीसीए: उन सभी जीवित कप्तानों को ग्रीन पार्क बुलाकर सम्मानित करने की योजना बना रहा है, जिन्होंने अभी तक टेस्ट मैचों में भारत की अगुआई की है और देश में ही रह रहे हैंं।
मध्य प्रदेश में 2,400 करोड़ रुपये निवेश करेंगी अमेरिकी कंपनियां : चौहान

मध्य प्रदेश में 2,400 करोड़ रुपये निवेश करेंगी अमेरिकी कंपनियां : चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में अमेरिकन कंपनियां भविष्य में सूचना प्रौद्योगिकी, निर्माण और अन्य क्षेत्रों में 2,400 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेंगी। इसमें आईटी कंपनियों का निवेश 1,000 करोड़ रुपये का होगा जिससे 10,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।
प्रेमजी-नाडार फोर्ब्‍स के 100 अमीर प्रौद्योगिकी सम्राटों की सूची में

प्रेमजी-नाडार फोर्ब्‍स के 100 अमीर प्रौद्योगिकी सम्राटों की सूची में

विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी और एचसीएल के सह-संस्थापक शिव नाडार भारत के ऐसे दो अरबपति हैं जो फोर्ब्‍स के प्रौद्योगिकी क्षेत्र के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल हैं और उन्होंने गूगल प्रमुख एरिख श्मिट और उबर के मुख्य कार्यकारी टैविस कैलानिक से पहले शीर्ष 20 उद्योगपतियों में जगह बनाई है। प्रौद्योगिक क्षेत्र के इन 100 सबसे अमीर उद्योगपयितों की सूची में शीर्ष स्थान पर माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स हैं जिनके पास अनुमानित संपत्ति 78 अरब डाॅॅलर है।
गुजरात सरकार को झटका, कोर्ट ने सवर्ण आरक्षण पर लगाई रोक

गुजरात सरकार को झटका, कोर्ट ने सवर्ण आरक्षण पर लगाई रोक

गुजरात हाईकोर्ट ने अारक्षण पर गुजरात सरकार को एक बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने आनंदी बेन सरकार के उस फैसले पर रोक लगा दी है, जिसमें उन्होंने आर्थिक आधार पर सवर्णों को आरक्षण दिए जाने का प्रावधान किया था। सरकार ने आर्थिक आधार पर सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण देने का अध्यादेश जारी किया था, जिसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। अदालत ने इस याचिका के आधार पर सरकार के फैसले पर रोक लगा दी।
बुलंदशहर गैंगरेप मामला: तीन आरोपी हिरासत में, एसएसपी समेत चार अफसर सस्पेंड

बुलंदशहर गैंगरेप मामला: तीन आरोपी हिरासत में, एसएसपी समेत चार अफसर सस्पेंड

उत्तर प्रदेश पुलिस ने बीते शुक्रवार की रात दिल्ली-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुलंदशहर के पास एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी से हुए सामूहिक बलात्कार के मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच, उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार ने जिले के एसएसपी सहित चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
पीएम की सिफारिश के बाद भी बढ़ई को नहीं मिला बैंक से लोन

पीएम की सिफारिश के बाद भी बढ़ई को नहीं मिला बैंक से लोन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिफारिश भी लकड़ी की शीट पर गीता उकेरने वाले बेरोजगार बढ़ई संदीप सोनी के काम नहीं आई। अपना रोजगार खड़ा करने के लिए आज चार महीने बाद भी वह सरकारी कार्यालयों और बैंको के चक्कर काट रहा है। संदीप को अभी तक प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत बैंक मदद नही कर रहे हैं।
योगी लाओ, यूपी बचाओ संघ में गूंजा नारा

योगी लाओ, यूपी बचाओ संघ में गूंजा नारा

पहले भारतीय जनता पार्टी में मोदी लाओ देश बचाओ का नारा गूंजता था। लेकिन जब प्रदेश वह भी भाजपा के लिए इज्जत का सवाल उत्तर प्रदेश की बात आई है तो योगी लाओ उत्तर प्रदेश बचाओ का नारा गूंजने लगा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement