कल यानी 12 जून को सी नारायण रेड्डी का निधन हो गया। ज्ञानपीठ अवार्ड प्राप्त नारायण रेड्डी जाने माने कवि थे और उन्हें तेलुगु साहित्य की दुनिया का मजबूत स्तंभ माना जाता था।
हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले के सिक्सर किंग युवराज सिंह ने अपनी इस पारी को कैंसर पीड़ितों को समर्पित किया है। इस पारी में युवी ने 32 गेंदों में 53 रन बनाए थे।
भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर रविवार रात हमला हुआ। हमले में मनोज तिवारी के स्टाफ के दो लोग घायल हो गए हैं। इस दौरान मनोज तिवारी घर पर मौजूद नहीं थे। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट लूट की जानकारी दी है।
फिल्म समीक्षक और पत्रकार दीपक दुआ को ‘बॉलीवुड सिने रिपोर्टर’ और ‘टी-टाइम म्यूजिक इंडस्ट्री’ की तरफ से फिल्म पत्रकारिता में उनके योगदान के श्रेष्ठ फिल्म समीक्षक का पुरस्कार मिला है।
मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर बॉलीवुड स्टार आमिर खान को उनकी फिल्म 'दंगल' के लिए दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने आमिर को यह पुरस्कार दिया।
पाकिस्तान के एक हिन्दू युवक को अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से दिए जाने वाले प्रतिष्ठित इमरजिंग यंग लीडर्स अवार्ड के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार स्थायी शांति निर्माण में युवाओं द्वारा निभायी जाने वाली सकारात्मक भूमिका के लिए दिया जाता है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया।जिसमें दिल्ली की साफ-सफाई के साथ 10 रूपय में भोजन देने का भी वादा किया है।