Advertisement

Search Result : "Mathura cases"

मीडिया में खबर आने के बाद हेमा ने ट्वीट किया और शूटिंग की फोटाेे भी हटाई

मीडिया में खबर आने के बाद हेमा ने ट्वीट किया और शूटिंग की फोटाेे भी हटाई

उत्तर प्रदेश के मथुरा से भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी अपने संसदीय क्षेत्र में हिंसा की खबर जानने के बाद हिंसा में मारे गए पुलिस अधिकारियों के लिए संवेदना भी प्रकट की तथा अपनी शूटिंग की फोटो को भी ट्विटर से डिलीट कर दिया। हिंसा होने के बाद भी उनको इसकी जानकारी नहीं थी। वह अपने पिक्‍चर के प्रमोशन और शूटिंग में व्‍यस्‍त थीं। उन्‍हें शुक्रवार दोपहर को हिंसा का पता चला और इसके बाद दोपहर को ही उन्होंने कई ट्वीट किए और लिखा कि उन्हें अभी-अभी मथुरा में हुई हिंसा के बारे में पता चला।
चुनाव भी लड़ चुका है मथुरा कांड का मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव

चुनाव भी लड़ चुका है मथुरा कांड का मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित जवाहर बाग में दो पुलिस अधिकारियों समेत 24 लोगों की मौत के पीछे रामवृक्ष यादव की भूमिका मानी जा रही है जो कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के मरदह का रहने वाला है। सत्याग्रह के नाम पर रामवृक्ष ने मथुरा के जवाहर बाग में करीब 280 एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था।
बदल जाएंगी वृंदावन की कुंज गलियां

बदल जाएंगी वृंदावन की कुंज गलियां

उत्तर प्रदेश सरकार, विश्व बैंक के सहयोग से उत्तर प्रदेश प्रो-पुअर टूरिज्म डवलपमेंट प्रोजेक्ट के माध्यम से 62 करोड़ रुपये लगाकर वृंदावन का कायाकल्प करने की तैयारी में है।
चर्चाः ड्रीम गर्ल की ‘ड्रीम जमीन’ | आलोक मेहता

चर्चाः ड्रीम गर्ल की ‘ड्रीम जमीन’ | आलोक मेहता

सपनों की रानी के भी सपने हो सकते हैं। सपनों में महल, चांद-सूरज, कोहिनूर हीरे सहित स्वर्ण माला, हाथी, घोड़े-पालकी, दरबार, संगीत-नृत्य होना स्वाभाविक है। आधुनिक भारत में रूपहले पर्दे की सफल अभिनेत्री हेमा मालिनी किसी भी पूर्ववर्ती महारानियों से अधिक लोकप्रिय रही हैं। अभिनय के साथ मंच पर भी हेमा मालिनी की नृत्य-नाटिका आज भी लोगों के मुग्ध करती हैं।
भारत में एड्स के नए मामलों में 20 फीसदी कमी

भारत में एड्स के नए मामलों में 20 फीसदी कमी

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि भारत वर्ष 2000 और 2014 के बीच एचआईवी संक्रमण के नए मामलों में 20 प्रतिशत से ज्यादा की कमी लाकर इस वायरस के प्रकोप को नियंत्रित करने में सफल रहा है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस संबंध में जारी की गई एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि विश्व वर्ष 2030 तक एड्स की महामारी को खत्म करने की दिशा में अग्रसर है।
बांके बिहारी के बजाय अफसरों की सेवा

बांके बिहारी के बजाय अफसरों की सेवा

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर की प्रबंध समिति ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और 75 अन्य अधिकारियों को मंदिर प्रांगण में भोजन कराने के मामले में मंदिर के पुजारियों पर साढ़े सात लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।
जिन्‍होंने देश काे लूटा, उनके अच्‍छे दिन नहीं: मोदी

जिन्‍होंने देश काे लूटा, उनके अच्‍छे दिन नहीं: मोदी

अपने एक साल के काम का हिसाब देते हुए नरेंद्र मोदी ने काहा कि जिन्‍होंने देश को लूटा है, जिनके बुरे दिन आए हैं, वही हल्ला कर रहे हैं। उनकी सरकार ने 365 दिनों में इतने काम किए हैं कि गिनाने जाएं तो 365 घंटे भी कम पड़ जाएंगे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement