बिहार में सियासत गरम है। भाजपा और राजद के बीच चल रही तनातनी की बानगी जुबानी जंग में साफ दिखाई दे रही है। भाजपा नेता सुशील मोदी ने अब तेजस्वी यादव की तुलना निर्भया के बलात्कारी से कर दी है। मोदी के ट्वीट के बाद राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है।
हरियाणा के रोहतक से निर्भया जैसी दर्दनाक घटना सामने आई है। सोनीपत की 23 वर्षीय युवती का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया और बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गईं।
सुप्रीम कोर्ट ने आज बैंकों से ऋण लेकर भागने वाले विजय माल्या को अदालत की अवमानना का दोषी ठहराया है। माल्या ने अदालत के आदेश का उल्लंघन करते हुए अपने बच्चों को चार करोड़ डॉलर की राशि स्थानांतरित की थी। कोर्ट ने सजा पर सुनवाई के लिए 10 जुलाई से पहले पेश होने का निर्देश दिया है।