Advertisement

Search Result : "Not Meeting"

सोनिया के ‘महाभोज’ में शामिल हुए 17 दल, राष्ट्रपति के नाम पर नहीं हुई चर्चा

सोनिया के ‘महाभोज’ में शामिल हुए 17 दल, राष्ट्रपति के नाम पर नहीं हुई चर्चा

राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर सोनिया गांधी के बुलाए भोज में आज 17 विपक्षी दल शिरकत कर किए। इस भोज में 'आप' के संयोजक अरविंद केजरीवाल को नहीं बुलाया गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोज में आने से पहले ही मना कर दिया था। बैठक खत्म होने के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बताया कि राष्ट्रपति के नाम पर कोई चर्चा नहीं हुई।
सहारनपुर: मायावती की सभा से लौट रहे लोगों पर हमले, 1 की मौत, 9 घायल और 2 की हालत गंभीर

सहारनपुर: मायावती की सभा से लौट रहे लोगों पर हमले, 1 की मौत, 9 घायल और 2 की हालत गंभीर

सहारनपुर जिले के सब्बीरपुर से बसपा प्रमुख मायावती की सभा से लौट रहे लोगों पर भारी पथराव और गोलीबारी हुई। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हुए हैं, इसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण है।
दो मामले जब अमेरिका ने नहीं माना इंटरनेशनल कोर्ट का फैसला

दो मामले जब अमेरिका ने नहीं माना इंटरनेशनल कोर्ट का फैसला

भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव मामले में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस का फैसला आने के बाद कई सवाल भी उठने लगे हैं। एक तरफ जहां भारत इसे अपनी रणनीतिक जीत की तरह देख रहा है तो वहीं पाकिस्तान के द्वारा इस फैसले को मानने अथवा नहीं मानने पर भी संशय जारी है। ऐसे में उन घटनाओं की ओर ध्यान जाना लाजिमी है जब अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय अदालत के निर्णयों को अमल नहीं किया।
ईवीएम पर सर्वदलीय बैठकः विपक्ष बंटा नजर आया

ईवीएम पर सर्वदलीय बैठकः विपक्ष बंटा नजर आया

ईवीएम के मुद्दे पर चुनाव आयोग द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विपक्ष बंटा नजर आया। ईवीएम से टेपरिंग की बात कर रहे सौरभ भारद्वाज अब वीवीपैट से चुनाव कराने की बात कर रहे हैं तो बसपा बैलेट पेपर से चुनाव के हक में हैं। जदयू के के सी त्यागी ने आयोग से चुनाव को लेकर विश्वास बहाल करने को कहा है। इस दौरान आयोग ने ईवीएम से सिक्योरिटी फीचर को लेकर एक प्रेजेंटेशन दिया।
ईवीएम पर हुई सर्वदलीय बैठक की पांच अहम बातें

ईवीएम पर हुई सर्वदलीय बैठक की पांच अहम बातें

चुनाव आयोग द्वारा ईवीएम के मुद्दे पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक खत्म हो गई है। 16 विपक्षी पार्टियों की तरफ से ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाने के बाद आयोग ने सर्वदलीय बैठक बुलाने का निर्णय लिया था।
योगी पर नहीं चलेगा मुकदमा, मुख्य सचिव ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के सामने रखी मजबूरी

योगी पर नहीं चलेगा मुकदमा, मुख्य सचिव ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के सामने रखी मजबूरी

गोरखपुर दंगा मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर मुकदमा चलाने से मना कर दिया है। वर्ष 2007 के इस मामले पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भी केस चलाने से मना कर दिया है।
सत्ता का नशा, गुजरात के उप-मुख्यमंत्री के बेटे को विमान में चढ़ने से रोका

सत्ता का नशा, गुजरात के उप-मुख्यमंत्री के बेटे को विमान में चढ़ने से रोका

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की नो फ्लाई लिस्ट को लागू होते देखना लोगों के लिए काफी दिलचस्पी भरा है। अब गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल के बेटे को फ्लाइट में सवार नहीं होने दिया गया। सोमवार को ग्रीस जाने वाली फ्लाइट में उन्हें शराब पीने के आरोप में नहीं बैठने दिया गया।
ईवीएम के मुद्दें पर 12 मई को सर्वदलीय बैठक बुलाएगा चुनाव आयोग

ईवीएम के मुद्दें पर 12 मई को सर्वदलीय बैठक बुलाएगा चुनाव आयोग

ईवीएम को लेकर चुनाव आयोग ने सर्वदलीय बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने इसके लिए 12 मई की तारीख निश्चित की है।
करीब 9 लाख कंपनियां नहीं भरती रिटर्न, मनी लॉन्ड्रिंंग का खतरा

करीब 9 लाख कंपनियां नहीं भरती रिटर्न, मनी लॉन्ड्रिंंग का खतरा

केंद्रीय राजस्व हंसमुख अधिया ने कहा कि देश की लगभग 8-9 लाख पंजीकृत कंपनियां सालाना रिटर्न नहीं भरती, जिसके कारण ये कंपनियां मनी लॉन्ड्रिंग में लिप्त हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि पीएमओ ने जो टास्क फोर्स बनाया है वह हर 15 दिन में इन कंपनियों की निगरानी कर रहा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement