Advertisement

Search Result : "One Day International ODI"

पीएम मोदी की स्‍वदेश वापसी, दिल्‍ली में हुआ भव्‍य स्‍वागत

पीएम मोदी की स्‍वदेश वापसी, दिल्‍ली में हुआ भव्‍य स्‍वागत

पीएम नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के बाद स्‍वदेश वापस आ गए हैं। दिल्‍ली विमानतल में पीएम मोदी का वापसी पर भव्‍य स्‍वागत हुआ। विमानतल में भाजपा नेताओं और उनके समर्थकों में स्‍वागत के समय गजब का उत्‍साह देखा गया। नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मोदी, मोदी के नारे भी लगाए।
दुबई में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे बाबा रामदेव

दुबई में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे बाबा रामदेव

दुबई खेल परिषद के साथ दुबई में भारतीय दूतावास योग दिवस मनाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय योग गुरु बाबा रामदेव होंगे जो दुबई के विश्व व्यापार केंद्र में होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
एक घंटे के हवाई सफर का किराया 2500 रुपये होगा

एक घंटे के हवाई सफर का किराया 2500 रुपये होगा

एक घंटे के सफर वाली फ्लाइट्स का किराया 2500 रुपये तक सीमित हो सकता है। केंद्र सरकार जल्‍द ही इस बारे में फैसला कर सकती है। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार नई राष्ट्रीय उड्डयन नीति में ऐसा प्रस्ताव शामिल किया गया है। अगर सरकार इस प्रस्ताव को मान लेती है तो यह यात्रियों के लिए यह बड़ी राहत की बात होगी। किराए में सभी तरह के शुल्क शामिल होंगे।
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति नशीद को ब्रिटेन ने दिया राजनीतिक शरण

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति नशीद को ब्रिटेन ने दिया राजनीतिक शरण

ब्रिटेन ने मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद को राजनीतिक शरणार्थी का दर्जा दे दिया है। नशीद को आतंकवाद से जुड़े विवादित आरोपों की सुनवाई के बाद 13 साल कैद की सजा मिली थी, जिसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक आलोचनाएं हुई थीं।
नक्शे से जुड़े भारत के विधेयक पर भड़का पाकिस्तान, यूएन पहुंचा

नक्शे से जुड़े भारत के विधेयक पर भड़का पाकिस्तान, यूएन पहुंचा

पाकिस्तान ने कश्मीर के नक्शे से संबंधित भारतीय संसद के मसविदा विधेयक पर संयुक्त राष्ट्र में गहरी चिंता जताई है। पाकिस्तान ने वैश्विक संस्था से कहा है कि वह अपने प्रस्तावों को बरकरार रखे और भारत को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने वाले इन कृत्यों को बंद करने के लिए कहे।
'द वेजिटेरियन' के लिए हान कांग को 2016 का मैन बुकर पुरस्कार

'द वेजिटेरियन' के लिए हान कांग को 2016 का मैन बुकर पुरस्कार

दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को अविस्मरणीय छाप छोड़ने वाले उनके उपन्यास द वेजिटेरियन के लिए प्रतिष्ठित मैन बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया है। उनका यह उपन्यास एक महिला द्वारा मानवीय निर्ममता को खारिज करने और मांस का सेवन छोड़ने पर आधारित है।
ट्रेन से कीजिए भारत दर्शन, एक दिन का किराया 830 रुपए

ट्रेन से कीजिए भारत दर्शन, एक दिन का किराया 830 रुपए

भारतीय रेलवे ने तीर्थयात्रियों को बड़ी सुविधा देते हुए भारत दर्शन ट्रेन की शुरुआत की है। यह ट्रेन दर्शनार्थियों को शिरडी, तिरुपति, जगन्‍नाथपुरी, गंगासागर, बैद्यनाथ धाम और ज्‍योर्तिलिंगों की सैर कराएगी।
अरुण शौरी बोले, मोदी सरकार देश के लिए खतरनाक

अरुण शौरी बोले, मोदी सरकार देश के लिए खतरनाक

भाजपा नेता अरुण शौरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अहंकारी नेता बताया है। प्रत्‍यक्ष रुप से मोदी पर निशाना साधते हुए शौरी ने कहा कि मोदी वन मैन की प्रेसीडेंशियल सरकार चला रहे हैं। जो बिना चेक और बैलेंस की है। मोदी के इशारे पर पूरी तरह चल रही केंद्र की भाजपा सरकार देश के लिए खतरनाक है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement