विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया ने ब्रिजटाउन केनसिंगटन ओवल में वेस्टइंडीज को सातवें मैच में छह विकेट से हराकर त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के फाइनल में जगह बनाई।
भारत ने हरारे में बुधवार को बेहद उतार-चढ़ाव वाले तीसरे और निर्णायक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जिम्बाब्वे को तीन रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-। से जीत ली।
अफगानिस्तान ने सीधा हमला करते हुए पाकिस्तान के सरकारी ढांचे के अंदर मौजूद तत्वों पर क्षेत्र में सक्रिय ज्यादातर आतंकी समूहों को सहयोग देने का आरोप लगाया और कहा कि पाकिस्तान को आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए परमाणु सौदों की या एफ 16 लड़ाकू विमानों की नहीं बल्कि राजनीतिक इच्छा शक्ति की जरूरत है।
पाकिस्तान में बुधवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने देश के बेहतरीन कव्वालों में से एक अमजद साबरी की गोली मारकर हत्या कर दी। साबरी को रूह छू देने वाली सूफी गायिकी के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता था।
चीन द्वारा भारत की उम्मीदों पर सोमवार को पानी फेरने के बाद आज भारत के लिए अच्छी खबर आई है। मंगलवार को चीन ने कहा कि भारत और अन्य गैर एनपीटी देशों को शामिल करने के मुद्दे पर एनएसजी सदस्यों के बीच सियोल में जारी बैठक में वार्ता चल रही है।
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में कुछ ऐसे जूते बिक रहे हैं जिन पर सजावट के लिए ओम लिखा हुआ है। जिसके चलते देश का अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय नाराज हो गया है और उसने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और ईशनिंदा करने वाला बताया है।
पाकिस्तान में पवित्र हिंदू शब्द ओम लिखी चप्पलें बेचने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देश के अल्पसंख्यक समुदाय के विरोध के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जूतों को भी जब्त कर लिया।
एकदिवसीय श्रृंखला में क्लीन स्वीप के बाद महेंद्र सिंह धोनी अब अपने मौजूदा सत्र का अंत शनिवार से जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 क्रिकेट श्रृंखला में भी मेजबान के सफाये के साथ करना चाहेंगे।
पाकिस्तान में सबसे छोटे अल्पसंख्यक समुदाय कलाशा की 14 साल की एक लड़की का इस्लाम में धर्मांतरण करने पर मुसलमानों और इस अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के बीच संघर्ष हुआ।
इमरान ताहिर के रिकार्ड प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने त्रिकोणीय एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के छठे मैच में वेस्टइंडीज को 139 रन से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 343 रन बनाये। जवाब में कैरेबियाई टीम 38 ओवर में 204 रन पर आउट हो गई।