गुजरात के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करने गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के काफिले पर हमला हुआ था। गृह मंत्रालय का कहना है कि गाड़ियों में कोई दिक्कत नहीं है।
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से एक पत्र साझा किया है। यह वो पत्र है जिसे पीएम नरेंद्र मोदी ने मुखर्जी के राष्ट्रपति पद से मुक्त होने पर लिखा था।
राजस्थान से सटे गुजरात के बाढ़ प्रभावित जिलों में अब स्थिति नियंत्रण में है। इस बीच कांग्रेस के राहुल गांधी का राजस्थान व गुजरात के बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा तय हुआ है।
ऐसा ही डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुआ था, जब उन्होंने @POTUS ट्विटर अकांउट पर शुरुआत की और उन्हें पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के 1 करोड़ 50 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स मिल गए थे।
राष्ट्रपति के रूप में प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 25 जुलाई को खत्म हो गया। आज 14वें राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद ने शपथ ली। अब 10, राजाजी मार्ग आज से प्रणब मुखर्जी का नया पता होगा। अपने पूरे कार्यकाल के दौरान संवैधानिक मर्यादा और मूल्यों का बखूबी पालन करने वाले प्रणब दा के कार्यकाल की ये बातें खासतौर पर याद रहेंगी।
डोकलाम को लेकर पिछले डेढ़ महीने से जारी तनातनी के बीच एक बार फिर चीन ने भारत को चेताने की कोशिश की है। चीन ने कहा है कि भारत इस भ्रम में न रहे कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के चीन दौरे के दौरान विवाद सुलझाने पर बात होगी।
देश के 13वें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल आज खत्म हो रहा है। प्रणब मुखर्जी आज शाम राष्ट्रपति के तौर पर देशवासियों को आखिरी बार संबोधित करेंगे। वहीं, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के उत्तराधिकारी और देश के अगले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 जुलाई को शपथ ग्रहण करेंगे।
धूम्रपान छोड़ने के बाद भी प्रणव मुखर्जी का पाइप के प्रति लगाव कम नहीं हुआ था। उन्होंने कभी सिगरेट नहीं पी, सिर्फ पाइप ही पी। अब उनके द्वारा संग्रहित पांच सौ से ज्यादा पाइप राष्ट्रपति भवन में एक याद के तौर पर रह जाएंगे।
राष्ट्रपति चुनाव में यूपीए समर्थित मीरा कुमार को हराकर रामनाथ कोविंद भारत के नए राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के वोटों के रिकॉर्ड को तोड़ पाने में कोविंद कामयाब नहीं हो सके।