अब तक यह मध्यप्रदेश की सियासी फिजाओं में था कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से संघ की ट्यूनिंग थोड़ी सी बिगड़ गई है। लेकिन हाल ही में शिवराज की नागपुर यात्रा ने इस बात को बल दे दिया है।
सब कुछ ठीक रहा और मध्य प्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव को अस्पताल से छुट्टी मिल गई तो कल यानी 30 जून को मध्य प्रदेश के कुछ विधायक मंत्री का दर्जा पा जाएंगे। इसके साथ ही लंबे समय से चले आ रहे मंत्रीमंडल के विस्तार की अटकलों को विराम मिल जाएगा।
भारतीय क्रिकेट के पुराने स्तंभ और दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चेतन चौहान को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेकनोलॉजी का चेयरमैन बनाया गया है। इस पर उठे विवाद के बाद चेतन चौहान ने कहा है कि मेरे चेयरमैन बनने के मामले को इतना तूल क्यों दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं होशियार आदमी हूं, पढ़ा लिखा आदमी हूं, मैं नहीं समझता कि मुझे सीखने में कोई ज्यादा समय लगेगा”।
मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने अपने जन्मदिन पर एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी की तस्वीर वाला केक काटकर विवाद को अंजाम दे दिया है।
भारतीय महिला क्रिकेटरों के लिए केंद्रीय अनुबंध शुरू करने की योजना के बाद बीसीसीआई मिताली राज, झूलन गोस्वामी जैसी खिलाड़ियों को महिला बिग बैश लीग जैसे टूर्नामेंटों में खेलने की स्वीकृति दे सकता है।
भारत रत्न लता मंगेशकर और रिकार्ड धारी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का मजाक उड़ाने पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने एआईबी कॉमेडियन तन्मय भट्ट के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। जिसकी जांच की जा रही है। इधर अनुपम खेर और रितेश देशमुख जैसे कई कलाकारों ने इस तरह के मजाक की कड़ी आलोचना की है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना महात्मा गांधी से कर दी। दाहोद में शिवराज सिंह ने कहा कि जैसे पूरी दुनिया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उत्सुकता से सुनती थी, ठीक उसी तरह अब दुनिया मोदी को सुनती है।
प्राकृतिक प्रकोप से तबाह होने के बाद सिंहस्थ नगरी में स्थिति तेजी से सामान्य की ओर लौट रही है। साधू-संतों से लेकर प्रशासन भी धार्मिक नगरी में जारी सिंहस्थ कुंभ को कामयाब बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहा है। शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद कमान संभाली औऱ मेला क्षेत्र में पत्नी के साथ मिलकर श्रमदान भी किया।
टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी के आत्महत्या मामले में एक नया मोड़ आ गया है। टीवी निर्माता और प्रत्यूषा के होने वाले पति राहुल राज सिंह के वकील ने भी उनका साथ छोड़ दिया है। राहुल राज सिंह पर अपनी प्रेमिका और अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।