Advertisement

Search Result : "Punjab Assembly poll"

पंजाब में यौन उत्‍पीड़न और टिकट, आप के विधायक ने ही लगाए आरोप

पंजाब में यौन उत्‍पीड़न और टिकट, आप के विधायक ने ही लगाए आरोप

आपत्तिजनक सीडी आने के बाद दुष्कर्म के आरोपों में घिरे बर्खास्त मंत्री संदीप कुमार के अलावा महिलाओं के शारीरिक शोषण के और मामले आप के नेताओं के खिलाफ आए तो इसमें किसी को आश्‍चर्य नहीं होना चाहिए। आम आदमी पार्टी को इस तरह की परेशानियों से अभी और जूझना पड़ सकता है। दिल्‍ली में बिजवासन से आप विधायक कर्नल देवेंद्र सहरावत ने पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर आप के दिल्ली संयोजक दिलीप पांडेय के अलावा, पंजाब प्रभारी संजय सिंह और दुर्गेश पाठक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
आवाज-ए-पंजाब का नेतृत्‍व करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू, अगले सप्‍ताह होगी घोषणा

आवाज-ए-पंजाब का नेतृत्‍व करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू, अगले सप्‍ताह होगी घोषणा

क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब को एक नया राजनैतिक दल अगले सप्‍ताह देने जा रहे हैं। भाजपा से मुंह मोड़ने के बाद आप में शामिल होने की अटकलों के बीच सबकी नजरेंं तेज तर्रार नवजोत सिंह सिद्धू पर थी। और उन्‍होंने अपने फैसलों से हर बार की तरह बस बार भी चौंका दिया है। नवजोत पंजाब में नए राजनीतिक मोर्चे आवाज-ए-पंजाब का नेतृत्‍व करेंगे। पंजाब में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं।
सरकारी महकमा और भ्रष्‍टाचार, दोषियों को हर हाल में मिले सजा

सरकारी महकमा और भ्रष्‍टाचार, दोषियों को हर हाल में मिले सजा

देश के सरकारी विभागों में भ्रष्‍टाचार एक आम बात है। कई बार सरकारी अधिकारियों के खिलाफ अवैध संपत्ति का मामला सार्वजनिक किया गया है। इसी क्रम में गत दिनों पंजाब में भी सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों के भ्रष्‍टाचार को उजागर किया। यहां पिछले कुछ सालों में 800 सरकारी अधिकारी भ्रष्‍टाचार में संलिप्‍त पाए गए हैं।
जैन मुनि पर टिप्पणी से विवादों में आए ददलानी ने आप से नाता तोड़ा

जैन मुनि पर टिप्पणी से विवादों में आए ददलानी ने आप से नाता तोड़ा

जैन मुनि तरूण सागर के हरियाणा विधानसभा को संबोधित करने पर अपनी व्यंग्यात्मक टिप्पणी के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई हलकों से आलोचनाओं के घेरे में आए आम आदमी पार्टी (आप) के समर्थक और संगीतकार विशाल ददलानी ने हर तरह के राजनीतिक कार्य से दूरी बनाने की घोषणा की है। ददलानी ने यह भी कहा कि पार्टी छोड़ने का फैसला पूरी तरह उनका अपना है।
बलूचिस्तान की विधानसभा ने पीएम मोदी की निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित किया

बलूचिस्तान की विधानसभा ने पीएम मोदी की निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित किया

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की विधानसभा ने बलूचिस्तान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया और संघीय सरकार से मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने को कहा है।
सपा में फिर गहराया विवाद, अमर सिंह ने दी इस्तीफा देने की धमकी

सपा में फिर गहराया विवाद, अमर सिंह ने दी इस्तीफा देने की धमकी

उत्तर प्रदेश की सत्ताधारी समाजवादी पार्टी में अभी हाल ही में लौटे अमर सिंह पार्टी से नाराज बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सिंह ने पार्टी में मुलायम सिंह यादव के करीबी लोगों को अपमानित किए जाने का आरोप लगाते हुए राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की धमकी दी है।
बसपा को झटका, पूर्व सांसद ब्रजेश पाठक भाजपा में शामिल हुए

बसपा को झटका, पूर्व सांसद ब्रजेश पाठक भाजपा में शामिल हुए

बसपा से दो बार सांसद रह चुके ब्रजेश पाठक सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। अगले साल होने वाले विधानसभा से पहले पाठक का पार्टी छोड़ना बसपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
पंजाब में आप पर लगा आरोप, टिकट के लिए‍ मांगे जा रहे ढाई करोड़

पंजाब में आप पर लगा आरोप, टिकट के लिए‍ मांगे जा रहे ढाई करोड़

आम आदमी पार्टी (आप) की नेशनल काउंसिल के सदस्य पवित्तर सिंह व महिला विंग पंजाब की संयुक्त सचिव लखविंदर कौर ने पार्टी के शीर्ष नेताओं पर टिकट के लिए 50 लाख से ढाई करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया है। इन दोनों ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह व दुर्गेश पाठक पर आरोप लगाया।
15 अगस्‍त भी बीत गया पर सिद्धू ने कोई नया स्‍ट्रोक नहीं खेला

15 अगस्‍त भी बीत गया पर सिद्धू ने कोई नया स्‍ट्रोक नहीं खेला

क्रिकेटर से राजनेता बने भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू राज्‍यसभा से इस्‍तीफा देने के बाद 15 अगस्‍त को आम आदमी पार्टी में प्रवेश करने वाले थे। इसकी पुष्टि उनकी पत्‍नी नवजोत कौर ने भी की थी लेकिन आजादी का पर्व बीत गया पर नवजोत सिंह सिद्धू आप में शामिल नहीं हुए। सूत्राें के अनुसार उनकी आम आदमी पार्टी में ज्वाइनिंग टल गई है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement