पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची में 56 वर्षीय एक हिन्दू डॉक्टर की उनके क्लिनिक के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस हत्या को धर्म से प्रेरित हत्या के रूप में देखा जा रहा है।
कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की तबीयत में धीरेे-धीरे सुधार हो रहा है। दो दिनों पहले दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनके कंधे की सर्जरी हुई थी। अस्पताल के अध्यक्ष :बोर्ड आॅफ मैनेजमेंट: डाॅ. डी. एस. राणा की तरफ से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, डाॅ. अरूप बसु और उनकी टीम डिपार्टमेंट आॅफ पल्मोनोलाॅजी में उनका इलाज कर रही है।
विदेशों में शिक्षा और स्वास्थ्य को जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पहलू माना जाता है। लेकिन इससे उलट हमारे देश में इन दोनों क्षेत्रों पर घोर लापरवाही की जाती है। इसका एक सटीक उदाहरण विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट में आपको मिल सकता है।
पाकिस्तान में बुधवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने देश के बेहतरीन कव्वालों में से एक अमजद साबरी की गोली मारकर हत्या कर दी। साबरी को रूह छू देने वाली सूफी गायिकी के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता था।
मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवाईएच) में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई जबकि एक छोटा बच्चा जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।
गोधरा ट्रेन कांड के 14 सालों के बाद बुधवार को गुजरात एटीएस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साल 2002 में हुए गोधरा ट्रेन कांड में 59 कार सेवक मारे गए थे जिसके बाद पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर दंगे भड़क उठे थे जिनमें सैंकड़ों लोगों की मौत हो गई थी।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के वैशाली में एक महिला ने दुस्साहस करते हए एक डॉक्टर पर तेजाब फेंक दिया है। इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद आसपास के लोग सन्न हैं।
बढ़ती उम्र के साथ त्वचा का रंग फीका और सख्त होने लगता है। त्वचा की कोमलता कम होने लगती है। इसकी वजह त्वचा में रक्त का प्रवाह कम होना है। मांसपेशियों और कोलेजन की कमी के कारण चेहरे का आकार बिगड़कर लटकने लगता है। परिणामस्वरूप त्वचा थकी और लटकी हुई दिखने लगती है और चेहरे का रंग भी फीका पड़ जाता है।
पाकिस्तान के अशांत पेशावर शहर में सरकारी कर्मियों को लेकर जा रही एक बस में बुधवार को शक्तिशाली बम विस्फोट होने से तीन महिलाओं सहित कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक अन्य लोग घायल हो गए। वाहन में रखे बम में उस समय विस्फोट हुआ जब बस सरकारी कर्मचारियों को लेकर मर्दान से पेशावर पहुंची।