Advertisement

Search Result : "RSS leader"

मुस्लिमों को जोड़ने से पहले मोदी जी आपने आरएसएस से पूछा है : अफजल

मुस्लिमों को जोड़ने से पहले मोदी जी आपने आरएसएस से पूछा है : अफजल

कांग्रेस नेता मीम अफजल ने कहा हैै कि भाजपा देश के मुस्लिमों को पार्टी में जोड़ने के लिए कवायद करने लगी है लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने ऐसा करने से पहले अारएसएस से पूछताछ की है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा का मुस्लिमों को जोड़ने का यह नाटक सिर्फ यूपी चुनावों के लिए हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि मोदी कभी भी मुसलमानों को पार्टी से नहीं जोड़ पाएंगे मुसलमानों की बात करने वाली भाजपा पहले अपनी मां आरएसएस से तो पूछ ले कि मुसलमानों की बात करें या नहीं।
संघ के बागी वेलिंगकर ने बनाई नयी पार्टी

संघ के बागी वेलिंगकर ने बनाई नयी पार्टी

आरएसएस के बागी एवं क्षेत्रीय भाषा के पैरोकार सुभाष वेलिंगकर ने गोवा विधानसभा चुनाव से पहले आज नया राजनीतिक दल गोवा सुरक्षा मंच (जीएसएम) बनाने की घोषणा की। हालांकि उनका नाम आज जारी पदाधिकारियों की पहली सूची में नहीं था।
संघ पर टिप्पणी मामला: गुवाहाटी की अदालत में पेश हुए राहुल, मिली राहत

संघ पर टिप्पणी मामला: गुवाहाटी की अदालत में पेश हुए राहुल, मिली राहत

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में बतौर आरोपी पेश होने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गुवाहाटी की एक स्थानीय अदालत ने आज राहत दे दी। इस मामले में राहुल के खिलाफ संघ के एक कार्यकर्ता ने मामला दर्ज करवाया था।
जितने चाहे केस कर लें, संघ की विचारधारा से लड़ता रहूंगा: राहुल

जितने चाहे केस कर लें, संघ की विचारधारा से लड़ता रहूंगा: राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज गुवाहाटी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह के संगठन भारत का विभाजन कराना चाहते हैं। राहुल ने कहा कि उन पर चाहे जितने केस हो जाएं वे आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ लड़ते रहेेंगे।
जिसका हम सभी इंतजार कर रहे थे, वह अब हुआ: भागवत

जिसका हम सभी इंतजार कर रहे थे, वह अब हुआ: भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने नियंत्रण रेखा के पार आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा किए गए लक्षित हमलों को एक ऐसा हमला बताया जिसका सभी लोग इंतजार कर रहे थे।
पीएम मोदी के लिए गाय एक चुनावी स्‍टंट : राहुल

पीएम मोदी के लिए गाय एक चुनावी स्‍टंट : राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और राष्‍ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर गायों को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि देवरिया से यहां तक की अपनी किसान यात्रा के दौरान उन्होंने गायों की दुर्दशा देखी है और गोरक्षा का दम भरने वाली भाजपा तथा संघ उनकी सुध नहीं ले रहे हैं।
मोदी सरकार की पाक नीति में स्थायित्व नहीं: आजाद

मोदी सरकार की पाक नीति में स्थायित्व नहीं: आजाद

राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद ने आरोप लगाया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की पाक नीति में स्थायित्व नहीं है और वह यह तय नहीं कर पाई है कि उड़ी हमले के बाद क्या नीति अपनाए।
कश्‍मीर में सरकारी अधिकारी-पुलिस कर्मी भी हिंसा को हवा दे रहे

कश्‍मीर में सरकारी अधिकारी-पुलिस कर्मी भी हिंसा को हवा दे रहे

कश्मीर में हिंसा और बंद को सरकार के राजपत्रित अधिकारी और पुलिस कर्मी भी हवा दे रहे हैं। अलगाववादियों की मंशा को पूरा करने में अधिकारी बराबर मदद कर रहे हैं। ऐसे 150 सरकारी मुलाजिमों की अब तक पहचान की जा चुकी है। सूबे की सरकार ने हालांकि इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
काले धन के लिए छोटे व्यापारियों पर निशाना साध रही है मोदी सरकार: दिग्विजय

काले धन के लिए छोटे व्यापारियों पर निशाना साध रही है मोदी सरकार: दिग्विजय

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार काला धन बाहर निकालने के नाम पर छोटे व्यापारियों और कारोबारियों पर निशाना साध रही है।
पंजाब : आरएसएस नेता की मौत, डेढ़ माह पहले मारी गई थी गोली

पंजाब : आरएसएस नेता की मौत, डेढ़ माह पहले मारी गई थी गोली

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता जगदीश गगनेजा की लुधियाना के अस्पताल में मौत हो गई है। पंजाब सह संघचालक रिटायर्ड ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा को 6 अगस्त की रात जालंधर में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने गोली मार दी थी। उनका इलाज लुधियाना के दयानंद मेडिकल कालेज में किया जा रहा था। गगनेता की मौत किडनी संक्रमण की वजह से हुई।
Advertisement
Advertisement
Advertisement