Advertisement

Search Result : "Rajasthan Police"

सेना भर्ती बोर्ड की परीक्षा के पर्चे लीक, 18 गिरफ्तार

सेना भर्ती बोर्ड की परीक्षा के पर्चे लीक, 18 गिरफ्तार

सेना भर्ती बोर्ड की परीक्षा के पर्चे कथित रूप से लीक हो गए जिसके बाद ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने छापेमारी कर महाराष्ट्र एवं गोवा से 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पर्चा लीक होने के सिलसिले में करीब 250 छात्रों को भी हिरासत में लिया गया। रविवार को पूरे देश में भर्ती परीक्षा होने वाली थी।
हेलमेट नहीं होने पर चालान काटा तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया थाने में बवाल

हेलमेट नहीं होने पर चालान काटा तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया थाने में बवाल

राजस्थान के कोटा शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महावीर नगर थाने में जमकर बवाल किया। दरअसल पुलिस हेलमेट नहीं पहनने वाले लोगों का चालान काट रही थी। और यही बात भाजपा कार्यकर्ताओं को नागरवार गुजरी। आनन फानन में कार्यकर्ता विरोध करने सीधे थाने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं के साथ कोटा से विधायक चंद्रकांता मेघवाल के पति नरेंद्र मेघवाल भी शामिल थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी हुई और हंगामा होने लगा, जिसके बाद पुलिस को सख्ती करनी पड़ी।
दिल्ली पुलिस में हैं जरूरत से अधिक लोग : उच्च न्यायालय

दिल्ली पुलिस में हैं जरूरत से अधिक लोग : उच्च न्यायालय

दिल्ली उच्च न्यायालय की एक पीठ ने जहां कानून और व्यवस्था को अपराध अनुंसधान से अलग करने के लिए दिल्ली पुलिस में कर्मियों की संख्या में वृद्धि की बात की है तो एक अन्य पीठ ने आज कहा कि शहर की पुलिस में आवश्यकता से अधिक कर्मी हैं।
धोखाधड़ी कर 3700 करोड़ रूपये वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश : 3 गिरफ्तार

धोखाधड़ी कर 3700 करोड़ रूपये वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश : 3 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स :एसटीएफ: ने नोएडा में फर्जी कंपनी बनाकर लगभग साढ़े छह लाख लोगों से धोखाधड़ी करके 3700 करोड़ रूपये वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर सरगना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
भंसाली पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने पद्मावती फिल्म की शूटिंग बाधित की

भंसाली पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने पद्मावती फिल्म की शूटिंग बाधित की

फिल्मकार संजय लीला भंसाली पर राजपूत समुदाय के एक समूह ने कथित रूप से हमला किया और उनकी फिल्म पद्मावती की शूटिंग को राजस्‍थान के जयगढ़ किले में रोक दिया। इन कार्यकर्ताओं ने फिल्म में गलत तथ्य दिखाने का आरोप लगाते हुए फिल्म सेट पर तोड़फोड़ करने का प्रयास किया।
छत्तीसगढ़ : 1000 फुट पर स्थित 1000 वर्ष पुरानी गणेश मूर्ति 8 टुकड़ों में खंडित

छत्तीसगढ़ : 1000 फुट पर स्थित 1000 वर्ष पुरानी गणेश मूर्ति 8 टुकड़ों में खंडित

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में लगभग एक हजार वर्ष पुरानी भगवान गणेश की प्रतिमा को पहाड़ी से गिराकर खंडित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक इस घटना में नक्सलियों का हाथ हो सकता है।
गुजरात में धोखाधड़ी : साध्वी गिरफ्तार, 1.25 करोड़-2.4 किलो सोना जब्त

गुजरात में धोखाधड़ी : साध्वी गिरफ्तार, 1.25 करोड़-2.4 किलो सोना जब्त

गुजरात के बनासकांठा जिले की पुलिस ने पालनपुर के एक घर में छापेमारी के दौरान 1.25 करोड़ रूपए नगद और 2.4 किलो सोना जब्त किया और मुक्तेश्वर मठ से जुड़ी साध्वी जयश्री गिरी को धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया।
महाराष्ट्र में 35 लाख रुपये के नए नोट, ढाई किलोग्राम सोना जब्त

महाराष्ट्र में 35 लाख रुपये के नए नोट, ढाई किलोग्राम सोना जब्त

मुंबई के पनवेल इलाके में छह लोगों के पास से 2,000 रुपये के नए नोटों में 35 लाख रुपये से अधिक की नकदी और ढाई किलोग्राम सोना जब्त किया गया है।
भाजपा शासित राजस्‍थान में एससी-एसटी समुदाय की सबसे ज्‍यादा दुर्गति

भाजपा शासित राजस्‍थान में एससी-एसटी समुदाय की सबसे ज्‍यादा दुर्गति

देश में भाजपा शासित राजस्थान में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के खिलाफ 2013-15 में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए जिसके बाद उत्तरप्रदेश और बिहार का नंबर आता है। सरकार की हालिया रिपोर्ट में यह तथ्‍य सामने आए हैं। केंद्र ने ऐसे मामले में खराब सजा दर के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया है।
प्रधानमंत्री कौन से धन से चुनाव जीते, यह बताने से कतरा क्यों रहे हैं - गहलोत

प्रधानमंत्री कौन से धन से चुनाव जीते, यह बताने से कतरा क्यों रहे हैं - गहलोत

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अब सवाल किया है कि वे यह क्यों नहीं बताते कि उन्होंने पिछला चुनाव कालेधन से लड़ा था या सफेद धन से जीत कर प्रधानमंत्री बने थे। सच्चाई बताने में कतरा क्यों रहे है देश के लोग इस सच्चाई को जानना चाहते हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement