पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना में हालात बिगाड़ने में फर्जी पोस्ट को भी जिम्मेदार माना जा रहा है। इस मामले में कोलकता पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है
तारीख 18 जून और दिन था रविवार। सारा देश पूरी तैयारी के साथ आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में होने वाले भारत-पाकिस्तान के मुकाबले पर नजरे गड़ाए बैठा था। मुकाबले के 1 दिन पहले से ही मीडिया और सोशल मीडिया पर इस मैच को लेकर दोनों देशों की तरफ से जंग शुरु हो चुकी थी। ये मुकाबला इंग्लैंड की राजधानी लंदन के ओवल में भारतीय समयानुसार 3 बजे से शुरु होने वाला था।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद ने एक बार फिर ‘मोदी भक्तों’ पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका बुरका वीएचपी लीडर ने चुरा लिया। शेहला का यह बयान उस समय आया जब मोदी भक्तों ने उनसे पूछा कि वे बुरका क्यों नहीं पहनती।
उत्तराखंड में आज बद्रीनाथ से हरिद्वार के लिए उड़ान भरने वाला एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई जबकि दो पायलट घायल हो गए।
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के गुर्गे जुनैद चौधरी को दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है। शकील ने उसे पाकिस्तान में जन्मे कनाडियन लेखक तारिक फतेह को उनकी विवादस्पद टिप्पणी को लेकर मारने की सुपारी दी थी।
नशे के आरोप में गिरफ्तार हुए स्टार गोल्फर टाइगर वुड्स ने अपनी गिरफ्तारी के लिए डाक्टर द्वारा दी गयी दवाईयों को दोषी ठहराया। उन्हें सोमवार को फ्लोरिडा में शराब या ड्रग्स के प्रभाव में गाड़ी चलाने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था।
भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर रविवार रात हमला हुआ। हमले में मनोज तिवारी के स्टाफ के दो लोग घायल हो गए हैं। इस दौरान मनोज तिवारी घर पर मौजूद नहीं थे। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट लूट की जानकारी दी है।
दिल्ली पुलिस ने जवाहरलाल नेेेेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) को एक नोटिस देकर 30 छात्रों को देशद्रोह के कथित नारे लगाने के मामले की जांच में शामिल होने को कहा है।
अमेरिका में एक भारतीय नागरिक को भेदिया कारोबार और किसी प्रौद्योगिकी कंपनी के अधिग्रहण से जुड़ी एक निजी कंपनी की गोपनीय जानकारियों का इस्तेमाल कर हजारों डॉलर की रकम हासिल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
एक सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि भारत में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके निकलने वाले 95 प्रतिशत इंजीनियर साफ्टवेयर विकास कार्य करने लायक नहीं होते हैं। सर्वेक्षण देश के आईटी व डेटा विज्ञान परिदृश्य में प्रतिभाओं की भारी कमी की ओर संकेत करता है।