Advertisement

Search Result : "Rashtriya Raksha University"

फीस वृद्धि‍ को लेकर भड़के छात्रों पर राजद्रोह का मुकदमा, केंद्र ने मांगी र‍िपोर्ट

फीस वृद्धि‍ को लेकर भड़के छात्रों पर राजद्रोह का मुकदमा, केंद्र ने मांगी र‍िपोर्ट

पंजाब यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन हिंसक हो जाने के बाद 52 छात्रों को गिरफ्तार किया गया जबकि 66 के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प के दौरान कई मीडियाकर्मी भी घायल हो गए। ताजा जानकारी के अनुसार, पुलिस ने छात्रों पर लगे राजद्रोह के आरोप वापस ले लि‍ए हैं। आज यह मामला संसद में भी गूंजा।
छत्तीसगढ़ में छात्रों से क्यों हो रहा है रोहित वेमुला जैसा सलूक?

छत्तीसगढ़ में छात्रों से क्यों हो रहा है रोहित वेमुला जैसा सलूक?

हैदराबाद के बाद अब लगता है कि छत्‍तीसगढ़ के गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय को दूसरे रोहित वेमुला का इंतजार है। फीस बढ़ोतरी के बाद विरोध कर रहे छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन परेशान कर रहा है। तीन छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। ढाई सौ छात्रों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
तीन तलाक के विरोध में 10 लाख मुस्लिम महिलाएं एकजुट

तीन तलाक के विरोध में 10 लाख मुस्लिम महिलाएं एकजुट

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का दावा है कि तीन तलाक मुद्दे के खिलाफ दायर याचिक पर पूरे भारत से करीब 10 लाख मुस्लिम महिलाओं ने दस्तखत किए हैं। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने इसे मुख्य मुद्दा बनाया था और इसे चुनावी घोषणापत्र में शामिल भी किया था। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आनुषंगिक संगठन की तरह मुसलमानों के बीच काम करता है।
पुणे विश्वविद्यालय में भी एबीवीपी की गुंडागर्दी

पुणे विश्वविद्यालय में भी एबीवीपी की गुंडागर्दी

सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (आइसा) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद पूरे परिसर में तनाव है। हाल ही में दिल्ली के रामजस कॉलेज में भी एबीवीपी और आइसा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी जिसकी वजह से दिल्ली विश्वविद्यालय में भी तनाव है।
रोहित वेमुला की मां को फरमान, दलित होने का सबूत दें

रोहित वेमुला की मां को फरमान, दलित होने का सबूत दें

आंध्र प्रदेश सरकार ने रोहित वेमुला की मां राधिका को कारण बताओ नोटिस भेजा है जिसमें उन्हें दो हफ्ते का समय दिया गया है कि वह साबित करें कि वह दलित हैं। गुंटूर के कलेक्टर ने रिपोर्ट के निष्कर्षों को रोहित वेमुला के परिवार को भेज दिया है और उन्हें नोटिस भी जारी किया है। कलेक्टर ने परिवार से पूछा है कि अगर दलित होने का प्रमाण नहीं मिला तो उनका प्रमाण-पत्र खारिज क्यों ना किया जाए।
आडवाणी का सुझाव, आरएसएस में अधिक संख्या में महिलाओं को शामिल करें

आडवाणी का सुझाव, आरएसएस में अधिक संख्या में महिलाओं को शामिल करें

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने आज सुझाव दिया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को अधिक संख्या में महिलाओं को शामिल करना चाहिए। महिलाओं को शामिल करने पर प्रजापति ब्रह्मकुमारी संगठन की प्रशंसा करते हुए आडवाणी ने कहा कि वे चाहते हैं कि लोग और आरएसएस इसका अनुसरण करें।
मोदी के नोटबंदी का हश्र वही होगा जो कांग्रेस के नसबंदी का हुआ था: लालू

मोदी के नोटबंदी का हश्र वही होगा जो कांग्रेस के नसबंदी का हुआ था: लालू

बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि मोदी के नोटबंदी के फैसले का हाल वही होगा जो कांग्रेस के नसबंदी के फैसले का हुआ था।
खोज: भूखे बैक्टीरिया कचरे से ऊर्जा निकालने में हो सकते हैं मददगार

खोज: भूखे बैक्टीरिया कचरे से ऊर्जा निकालने में हो सकते हैं मददगार

घरों के शौचालयों और रसोईघर से निकलने वाले जैविक अपशिष्टयुक्त घरेलू कचरे ऊर्जा का एक स्रोत सिद्ध हो सकते हैं और वैज्ञानिकों ने कहा है कि भूखे बैक्टीरिया का इस्तेमाल कर इससे ऊर्जा पैदा की जा सकती है।
स्वायत्तता हुई प्रभावित, नालंदा विश्वविद्यालय के चांसलर ने इस्तीफा दिया

स्वायत्तता हुई प्रभावित, नालंदा विश्वविद्यालय के चांसलर ने इस्तीफा दिया

नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्‍य सेन के बाद नालंदा विश्वविद्यालय के दूसरे चांसलर जाॅर्ज यो ने शुक्रवार को यह कहते हुए पद से इस्तीफा दे दिया कि विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को प्रभावित किया जा रहा है क्योंकि उन्हें संस्थान में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर नोटिस तक नहीं दिया गया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement