सहारनपुर में दलितों को मुआवजा दिलाने के लिए चर्चा में आए भीम आर्मी के संस्थापक को हिमाचल से गिरफ्तार कर यूपी लाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चंद्रशेखर उर्फ रावण को तक पहुंचने के लिए पुलिस ने उसकी कथित गर्लफ्रेंड को हथियार बनाया है।
सहारनपुर हिंसा के दौरान चर्चा में आए भीम सेना प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ रावण को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। दंगे के समय फरार चल रहे चंद्रशेखर की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के बाद हिमाचल के डलहौजी से हुई है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जिला प्रशासन की अनुमति के बिना आज हिंसा प्रभावित इलाके सहारनपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरे में उनके साथ यूपी कांग्रेस अध्य क्ष्ात राजबब्बिर भी हैं। हालांकि, स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन ने राहुल गांधी के इस दौरे की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, क्योंकि इससे पहले मायावती के पहुंचने के बाद हिंसा फिर से भड़क उठी थी।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पिछले दिनों दो समुदायों के बीच हुए हिंसक संघर्ष के बाद आज सहारनपुर पहुंच गए हैं। हिंसा प्रभावित इलाके सहारनपुर में प्रवेश को लेकर राहुल की पुलिस अधिकारियों के साथ बहस भी हुई। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और राज बब्बोर समेत कांग्रेस के कई नेता हैं।
प्रशासन से अनुमति न मिलने के बावजूद शनिवार को राहुल गांधी ने सहारनपुर पहुंचकर हिंसा पीड़ित परिवारों से मुलाकात की है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर बताया कि वे पैदल चलकर शहांजहांपुर चौकी पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिले।
सहारनपुर हिंसा यूपी सरकार के काबू में नहीं आ रही है। इसके पहले अखिलेश सरकार में मुजफ्फरनगर सुलगा था तो योगी सरकार में सहारनपुर। योगी सरकार, पूर्ववर्ती सरकार से कोई सबक लेती नहीं दिख रही है?
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हिंसक घटनाओं के मद्देनजर पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दिया गया है। मोबाइल इंटरनेट, मैसेजिंग और सोशल मीडिया पर रोक लगाने के आदेश दे दिए हैं। असामाजिक तत्वों द्वारा अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
सहारनपुर में जतीय हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। उधर सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि मैनचेस्टर हमले की निंदा करने वाले प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी सहारनुपर हिंसा पर मौन धारण क्यों किए हुए हैं।