दो दिन के प्रवास पर छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा पर सीधा हमला बोला है। राहुल गांधी ने भाजपा को झूठ बोलने वाली पार्टी बताया है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि यहां भाजपा कार्यकर्ता जबरन लोगों के घरों के बाहर 'मेरा घर भाजपा का घर' स्लोगन लिख रहे हैं।
आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। साथ ही उन पर आरोपों की झड़ी भी हो रही है। उनके जन्म दिवस के दिन भी भाजपा नेता सुशील मोदी ने आरोप लगाए।
चार निजी एयरलाइंस के 34 पायलट्स के व्हाट्सएप ग्रुप पर डीजीसीए अफसरों से गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ पायलट को ड्यूटी से हटा दिया गया है,साथ ही एयरलाइंस ने सभी पायलट की मानसिक जांच कराने के लिए भी कहा है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आप समेत भाजपा व कांग्रेस को विदेशी से मिले चंदे से स्रोत का ब्यौरा देने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया है। हाल में आप पर हवाला के जरिए पार्टी फंड में लगे आरोपों के बाद मंत्रालय की इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है।
जम्मू के रहने वाले असिस्टेंट कमांडेंट नबील अहमद वानी ने सरकार को एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि आतंकवादी उनको और उनकी बहन को धमकी दे रहे हैं। नबील अहमद वानी असिस्टेंट कमांडेंट गत वर्ष बीएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा में अव्वल आए थे।
अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो रोहतक गैंगरेप मामले की पीड़िता की जान व इज्जत को बचाया जा सकता था। परिजनों ने पुलिस को एक महीने पहले शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने समय रहते कदम नहीं उठाया।