Advertisement

Search Result : "Sharad yadav"

मुलायम ने कहा, साइकिल चिह्न हमारा है,  गेंद ईसी के पाले में

मुलायम ने कहा, साइकिल चिह्न हमारा है, गेंद ईसी के पाले में

सपा के साइकिल चुनाव चिह्न पर दावे को लेकर प्रतिद्वंद्वी खेमों के निर्वाचन आयोग के पास पहुंचने की योजना के साथ ही यादव कुनबे की लड़ाई आज दिल्ली पहुंच गई। इस बीच सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने उनके द्वारा पांच जनवरी को आहूत पार्टी अधिवेशन स्थगित कर दिया।
अखिलेश बने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अमर सिंह बाहर

अखिलेश बने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अमर सिंह बाहर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे जबकि सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को पद से हटा दिया गया है। राज्यसभा सांसद अमर सिंह को पार्टी से बाहर कर दिया गया है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव की ओर से बुलाये गये आपातकालीन राष्ट्रीय अधिवेशन में ये ऐलान किये गये। अधिवेशन में मुलायम सिंह को पार्टी का संरक्षक बनाने की घोषणा भी की गई। इधर मुलायम सिंह ने अधिवेशन को असंवैधानिक करार देते हुए रामगोपाल यादव, किरणमय नंदा और नरेश अग्रवाल को पार्टी से बाहर निकाल दिया है। मुलायम सिंह ने पांच जनवरी को जनेश्वर मिश्र पार्क में पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन भी बुलाया है।
अखिलेश यादव सर्वसम्मति से सपा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष बने

अखिलेश यादव सर्वसम्मति से सपा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष बने

लखनऊ में समाजवादी पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा बुलाए गए विशेष अधिवेशन में मौजूद पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सर्वसम्मति से पार्टी का राष्‍ट्रीय अध्यक्ष मान लिया है। पार्टी के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शिवपाल यादव को पद से हटा दिया गया है। पार्टी महासचिव अमर सिंह को भी पार्टी ने निकालने का प्रस्ताव पास कर दिया गया है।
अखिलेश-रामगोपाल यादव पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित

अखिलेश-रामगोपाल यादव पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित

समाजवादी पार्टी के भीतर लड़ाई और तेज हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
सपा में आर-पार की लड़ाई, अखिलेश ने भी जारी की 235 उम्मीदवारों की सूची

सपा में आर-पार की लड़ाई, अखिलेश ने भी जारी की 235 उम्मीदवारों की सूची

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) आज दो फाड़ होने के नजदीक पहुंच गयी, जब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने पिता सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के लिये प्रत्याशियों की सूची जारी किये जाने के बाद अपनी तरफ से 235 उम्मीदवारों की एक समानान्तर फेहरिस्त जारी कर दी।
नोटबंदी : सोनिया को झटका, वामपंथी-नीतीश-शरद पवार ने कहा हम नहीं हैंं साथ

नोटबंदी : सोनिया को झटका, वामपंथी-नीतीश-शरद पवार ने कहा हम नहीं हैंं साथ

नोटबंदी पर विपक्षी दलों की एकता को कायम रखने की कांग्रेस की कोशिशों को झटका लगा है। विपक्षी दलों की 27 दिसंबर को बैठक के बाद अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए भेजे गए निमंत्रण पर वामदलों व नीतीश कुमार के जनता दल यूनाइटेड ने असमर्थता जताई। शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भी इसमें भाग लेने से इनकार किया है।
आचार संहिता से पहले अखिलेश की मैराथन 300 घोषणाएं

आचार संहिता से पहले अखिलेश की मैराथन 300 घोषणाएं

एक आईटी हब, एक बड़ा कैंसर अस्पताल, ओलिंपिक के मापदंडों की तरह बड़ा स्विमिंग पूल सब कुछ उत्तर प्रदेश में बन रहा है। यह अलग बात है कि ये अब तक कागजों पर ही है। अखिलेश यादव ने 50, 000 करोड़ रुपये की 300 की घोषणाएं की हैं।
शरद पवार बोले, मोदी खुद को इंदिरा से बड़ा नेता पेश करने की कोशिश कर रहे

शरद पवार बोले, मोदी खुद को इंदिरा से बड़ा नेता पेश करने की कोशिश कर रहे

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला है। पवार ने नोटबंदी की बहस में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को घसीटने को लेकर मोदी को आड़े हाथ लिया है। उन्‍होंने कहा, मोदी खुद को इंदिरा गांधी से बड़ा नेता पेश करने की कोशिश कर रहे हैं।
मोदी के नोटबंदी का हश्र वही होगा जो कांग्रेस के नसबंदी का हुआ था: लालू

मोदी के नोटबंदी का हश्र वही होगा जो कांग्रेस के नसबंदी का हुआ था: लालू

बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि मोदी के नोटबंदी के फैसले का हाल वही होगा जो कांग्रेस के नसबंदी के फैसले का हुआ था।
नोटबंदी पर पहले किसान थे खुश पर अब हैंं नाखुश, बुवाई पर असर : पवार

नोटबंदी पर पहले किसान थे खुश पर अब हैंं नाखुश, बुवाई पर असर : पवार

राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख और पूर्व कृषि मंत्री शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि नोटबंदी के कारण रबी फसल की बुवाई प्रभावित हुई है क्योंकि किसान नकदी की कमी के कारण बेहतर गुणवत्ता के बीज और उर्वरक नहीं खरीद पा रहे हैं। शुरू में किसानों से सरकार के कदम का स्वागत किया था लेकिन बाद में वे नये नोटों की कमी के कारण अप्रसन्न हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement