Advertisement

Search Result : "Shina Bora Murder"

नीतीश कटारा हत्याकांड : विकास यादव-सुखदेव पहलवान को 5 साल की राहत

नीतीश कटारा हत्याकांड : विकास यादव-सुखदेव पहलवान को 5 साल की राहत

उच्चतम न्यायालय ने नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में विकास यादव और सुखदेव पहलवान को पांच-पांच साल की राहत दी है। जिसके मुताबिक सुखदेव अब 20 साल और विकास 25 साल जेल में रहेंगे। 30 साल कैद की सजा काट रहे विशाल यादव ने अपने खिलाफ कोई अपील नहीं की थी। कटारा की वर्ष 2002 में हत्या कर दी गई थी और इन तीनों को सनसनीखेज मामले में दोषी ठहराया गया था।
राजीव रोशन हत्याकांड : ज़मानत रद्द होने के बाद शहाबुद्दीन ने किया सरेंडर

राजीव रोशन हत्याकांड : ज़मानत रद्द होने के बाद शहाबुद्दीन ने किया सरेंडर

राजीव रोशन हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद बिहार के बाहुबली शहाबुद्दीन ने सिवान में सरेंडर कर दिया है। मामले में पटना हाई कोर्ट से ज़मानत मिलने के बाद 10 सितंबर को वो जेल से बाहर आया था।
संघ पर टिप्पणी मामला: गुवाहाटी की अदालत में पेश हुए राहुल, मिली राहत

संघ पर टिप्पणी मामला: गुवाहाटी की अदालत में पेश हुए राहुल, मिली राहत

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में बतौर आरोपी पेश होने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गुवाहाटी की एक स्थानीय अदालत ने आज राहत दे दी। इस मामले में राहुल के खिलाफ संघ के एक कार्यकर्ता ने मामला दर्ज करवाया था।
पंजाब : आरएसएस नेता की मौत, डेढ़ माह पहले मारी गई थी गोली

पंजाब : आरएसएस नेता की मौत, डेढ़ माह पहले मारी गई थी गोली

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता जगदीश गगनेजा की लुधियाना के अस्पताल में मौत हो गई है। पंजाब सह संघचालक रिटायर्ड ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा को 6 अगस्त की रात जालंधर में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने गोली मार दी थी। उनका इलाज लुधियाना के दयानंद मेडिकल कालेज में किया जा रहा था। गगनेता की मौत किडनी संक्रमण की वजह से हुई।
दिल्ली फिर शर्मसार, एकतरफा इश्क में लड़की की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या

दिल्ली फिर शर्मसार, एकतरफा इश्क में लड़की की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। दिल दहला देने वाली एक घटना में एक युवक ने सरेराह एक लड़की की बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सबसे हतप्रभ करने वाली बात ये रही कि घटना के समय वहां से गुजर रहे लोग बस देखते रहे और कोई भी लड़की को बचाने के लिए आगे नहीं आया।
'गांधी की हत्या के बाद संघ ने किया गोडसे का बहिष्कार, तब भी नहीं छोड़ा संगठन'

'गांधी की हत्या के बाद संघ ने किया गोडसे का बहिष्कार, तब भी नहीं छोड़ा संगठन'

राष्‍ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या के लिए आरएसएस को जिम्मेदार बताने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे के बीच नाथूराम गोडसे के एक रिश्तेदार ने कहा है कि हत्‍या के बाद आरएसएस ने नाथूराम का बहिष्कार किया था और हत्या की निन्दा की थी, लेकिन गोडसे ने फिर भी संघ नहीं छोड़ा और वह अपने जीवन की अंतिम सांस तक भगवा संगठन के सदस्य रहे।
गुजरात में पत्रकार को मार डाला, भाजपा नेता के बेटे पर हत्‍या का आरोप

गुजरात में पत्रकार को मार डाला, भाजपा नेता के बेटे पर हत्‍या का आरोप

गुजरात के जूनागढ़ में एक पत्रकार को जान से मार डालने का मामला सामने आया है। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे चाकू से गोदकर 'जय हिंद' नाम के अखबार के ब्यूरो चीफ किशोर दवे की हत्या कर दी गई। परिजनों ने भाजपा के वरिष्‍ठ नेता रतिलाल सुरेजा के बेटे डॉ. भावेश सुरेजा पर हत्या का आरोप लगाया है।
विहिप और बजरंग दल के गोरक्षकों ने गाय लेकर जा रहे भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की

विहिप और बजरंग दल के गोरक्षकों ने गाय लेकर जा रहे भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की

गोरक्षा के एक जघन्य मामले में कर्नाटक के उडुप्पी में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी और एक अन्य व्यक्ति को जख्मी कर दिया। भाजपा कार्यकर्ता कथित तौर पर गायों को बूचड़खाने लेकर जा रहा था।
तख्तापलट के आरोपियों को जेल में रखने के लिए तुर्की हजारों कैदियों को रिहा करेगा

तख्तापलट के आरोपियों को जेल में रखने के लिए तुर्की हजारों कैदियों को रिहा करेगा

तुर्की में पिछले दिनों तख्तापलट की कोशिश करने वालों को जेल में डालने के लिए तुर्की की सरकार ने हजारों पूराने कैदियों को रिहा करने का फैसला किया है। तख्तापलट की साजिश रचने वालों को जेल में रखने के लिए 38000 कैदियों को रिहा किया जाएगा।
भाजपा विधायक कार्यकर्ता की मौत पर रोए, बोले पार्टी ने मदद नहीं की

भाजपा विधायक कार्यकर्ता की मौत पर रोए, बोले पार्टी ने मदद नहीं की

उत्तर प्रदेश के बलिया के चर्चित नरही गोलीकांड में भाजपा कार्यकर्ता की मौत पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी खूब रोए। विधायक ने ये आंसू अपने कार्यकर्ता विनोद राय के लिए बहाए, जो उनके थाने पर धरना की वजह से पुलिस की गोली का शिकार हुआ।
Advertisement
Advertisement
Advertisement