पूर्व नौकरशाहों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अपनी चिंता जाहिर की है। 65 पूर्व नौकरशाहों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला खत लिखकर देश में बढ़ रहे ‘उग्र-राष्ट्रवाद’ को बंद कराने की अपील की है।
केंद्र में मोदी सरकार के तीन साल की उपलब्धियां गिनाने झारखंड पहुंचे भाजपा नेता एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। चर्चा में आने की वजह कोई और नहीं बल्कि नेताओं का आदिवासी के घर पहुंचकर खाना बाहर से मंगवाकर खाना है।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद ने एक बार फिर ‘मोदी भक्तों’ पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका बुरका वीएचपी लीडर ने चुरा लिया। शेहला का यह बयान उस समय आया जब मोदी भक्तों ने उनसे पूछा कि वे बुरका क्यों नहीं पहनती।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि जब तक हिंदुस्तान का किसान धनवान नहीं होता, हिंदुस्तान को धनवान बनाने की कल्पना पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा है कि 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने का प्रयास जारी है। भाजपा शासित मध्य प्रदेश में पुलिस की गोलीबारी में पांच किसानों की मौत होने के बाद उनका यह बयान सामने आया है।
मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों पर हुई फायरिंग और किसान नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने केन्द्र सरकार को चेतावनी दी है। भारतीय किसान यूनियन का कहना है कि मध्य प्रदेश के किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए और सभी किसान नेताओं की रिहाई हो। ऐसा न होने पर यूनियन ने उत्तर भारत के राज्यों में अनिश्चितकालीन चक्काजाम की बात कही है।