Advertisement

Search Result : "Simhastha Mela"

सिंहस्थ में साधुओं के बीच संघर्ष

सिंहस्थ में साधुओं के बीच संघर्ष

उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ में आज यहां आव्हान अखाड़े के कुछ पदों के चुनाव के दौरान साधुओं के बीच हुए खूनी संघर्ष में छह साधु घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में दो साधुओं को गिरफ्तार भी किया है।
आरएसएस की आपत्ति पर भाजपा ने बदला सामाजिक समरसता स्नान का स्वरूप

आरएसएस की आपत्ति पर भाजपा ने बदला सामाजिक समरसता स्नान का स्वरूप

सिंहस्थ कुंभ मे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में बुधवार को आयोजित सामाजिक समरसता स्नान का स्वरूप पुरानी घोषणा के मुकाबले बदला नजर आया। आयोजन में दलित समुदाय के संतों के साथ अन्य हिन्दू पंथों और संप्रदायों के धर्मगुरू भी शामिल हुए।
सिंहस्थ कुंभ: दूसरे शाही स्नान में तेज आंधी-बारिश से 7 घायल

सिंहस्थ कुंभ: दूसरे शाही स्नान में तेज आंधी-बारिश से 7 घायल

मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में एक माह तक चलने वाले महाकुंभ सिंहस्थ मेले के दूसरे शाही स्नान के दिन सोमवार को दोपहर बाद ओलावृष्टि, भारी बारिश और तेज हवाओं ने लोगों का मजा किरकिरा कर दिया। तेज तूफान औऱ ओलावृष्टि की वजह से विभिन्न घटनाओं में 7 लोग घायल हो गए हैं।
भाजपा की अंदरूनी खींचातानी में सिंहस्थ के कार्यक्रम हुए रद्द

भाजपा की अंदरूनी खींचातानी में सिंहस्थ के कार्यक्रम हुए रद्द

सिंहस्थ में समरसता स्नान को लेकर परेशानी झेल रही भारतीय जनता पार्टी को एक और झटका लगा है। उज्जैन में दीनदयालपुरम नाम से बने पांडाल में होने वाले कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
सिंहस्थ नगरी में हालात सामान्य, शिवराज ने भी किया श्रमदान

सिंहस्थ नगरी में हालात सामान्य, शिवराज ने भी किया श्रमदान

प्राकृतिक प्रकोप से तबाह होने के बाद सिंहस्थ नगरी में स्थिति तेजी से सामान्य की ओर लौट रही है। साधू-संतों से लेकर प्रशासन भी धार्मिक नगरी में जारी सिंहस्थ कुंभ को कामयाब बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहा है। शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद कमान संभाली औऱ मेला क्षेत्र में पत्नी के साथ मिलकर श्रमदान भी किया।
सिंहस्थ में नहीं आएंगी नेपाल की राष्ट्रपति

सिंहस्थ में नहीं आएंगी नेपाल की राष्ट्रपति

नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी की भारत यात्रा स्थगित हो गई है। उन्हें भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आमंत्रण पर राजकीय अतिथि के रूप में भारत आना था। उनकी यात्रा नौ मई से शुरू होनी थी और इस यात्रा के दौरान उन्हें उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ मेले में 14 मई को शाही स्नान में भी शामिल होना था।
राम मंदिर जल्दी न बना तो आंदोलन करेंगे संत

राम मंदिर जल्दी न बना तो आंदोलन करेंगे संत

उज्जैन सिंहस्थ में विश्व हिंदू परिषद के मंडप में बीते दो दिन संतों की बैठक हुई। संत समाज से आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि, जूना अखाड़ा सहित कई महामंडलेश्वर, शंकराचार्य आदि शामिल हुए। बैठक में सभी ने विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री चंपत राय से चर्चा की।
मोदी तानाशाह शासक हैं

मोदी तानाशाह शासक हैं

नरेंद्र गिरि, सचिव निरंजनी अखाड़ा, अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने आउटलुक के साथ सिंहस्थ और इसके बहाने राष्ट्रीय राजनीति पर बहुत सारी बातें कीं।
यहां कुआं जा रहा प्यासों के पास

यहां कुआं जा रहा प्यासों के पास

वह कहावत तो सुनी ही होगी, प्यासे कुएं के पास जाते हैं। लेकिन उज्जैन सिंहस्थ में कुआं प्यासों के पास जा रहा है। एक समूह ऐसा भी है जो खोज-खोज कर लोगों को पिला रहा है पानी।
सिंहस्थ में क्षिप्रा को जीवन दे रही नर्मदा

सिंहस्थ में क्षिप्रा को जीवन दे रही नर्मदा

मध्यप्रदेश के शहर उज्जैन में 22 अप्रैल से सिंहस्थ मेला शुरू हो रहा है। धार्मिक नगरी उज्जैन में क्षिप्रा नदी बहती है जिसमें श्रद्धालु डुबकी लगाते हैं। यह अलग बात है कि क्षिप्रा में पानी की कमी के चलते इसमें नर्मदा का जल मिलाया गया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement