फिल्म 'सनम रे' के टाईटल ट्रैक से लाखो दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड के मशहूर सिंगर यश वडाली इन दिनों मुसीबत में हैं। महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोपों पर पुलिस ने यश वडाली को गिरफ्तार कर लिया है।
एक ओर जहां दिल्ली-एनसीआर के गांवों में महिलाओं की चोटी काटे जाने की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं, तो वहीं अरशद खान बिसरू नामक गायक ने इस तरह की घटना पर एक गीत की रचना की है।
मशहूर गायक हरिहरन ने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले गायक अभिजीत भट्टाचार्य के सोशल मीडिया पर प्रयोग की गई भाषा का विरोध किया है। अभिजीत ने हाल ही में लेखिका अरुंधती राय और जेएनयू छात्रसंघ की नेता शेहला राशिद को लेकर कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी।
अपने उग्र विचारों के लिए पहचाने जाने वाले गायक अभिजीत भट्टाचार्य का ट्विटर अकाउंट एक बार फिर सस्पेंड कर दिया गया है। अभिजीत सोमवार को ही वापस ट्विटर पर आए थे, कि ट्विटर ने एक बार फिर से उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया।
गायक सोनू निगम ने गायक अभिजीत भट्टाचार्य के समर्थन में ट्विटर को बाय-बाय कह दिया है। लेखिका अरुंधति रॉय पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद ट्विटर ने गायक अभिजीत का अकाउंट सस्पेंड कर दिया था।