भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार से अपनी संसदीय पारी की शुरुआत कर दी है। आज उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की।
अक्सर सुर्खियों में रहने वाले मशहूर अभिनेता कमल हासन एक बार फिर ‘बिग बॉस’ के तमिल संस्करण के लेकर विवादों से घिर गए हैं। उन पर मानहानि का केस दर्ज किया गया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने खिलाफ दायर एक मानहानि केस में भाजपा नेता से माफी मांग ली। सोमवार को पटियाला हाउस अदालत में दिए पत्र में उन्होंने कहा कि मेरे कुछ पूर्व साथियों ने हरियाणा के भाजपा नेता और पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना के भष्टाचार में लिप्त होने के बारे में बताया था लेकिन जानकारी सही नहीं निकली। मैं अपने दिए बयान पर खेद जताता हूं तथा मामला खत्म करना चाहता हूं।
हैदराबाद यूनिवर्सिटी के रिसर्च स्कॉलर रोहित वेमुला ने 17 जनवरी 2016 को हॉस्टल के कमरे में सुसाइड कर लिया था। इससे पहले रोहित पर एबीवीपी के छात्र नेता को पीटने का आरोप भी लगा था। इसके बाद रोहित को उसके पांच साथियों के साथ निष्कासित कर दिया गया था।