उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में अपनी-अपनी परेशानियां लेकर पहुंचे लोगों के बीच भगदड़ मच गई है जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं।
मध्य-पश्चिमी ब्राजील में स्थित मातो ग्रोसो राज्य के एक जेल में हुए दंगे में 5 कैदियों की मौत हो गई जबकि 17 अन्य घायल हो गए हैं। जेल में दंगे प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच लड़ाई शुरू होने के कारण हुआ। इससे पहले भी कई बार इस तरह के दंगे हो चुके हैं, जिनमें कई कैदियों की जानें गई हैं।
पश्चिमोत्तर पाकिस्तान की अशांत कुर्रम एजेंसी में हुए एक आत्मघाती हमले में 22 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 लोग घायल हो गए हैं। आत्मघाती हमलावर ने पाराचिनार के शंदक बाजार में खुद को उड़ा लिया।
पटना के दीघा थाना क्षेत्र में आयोजित एक यज्ञ कार्यक्रम के दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मंच टूटने से चोटिल हो गए हैं। शुक्रवार को घटित हुई इस घटना के बाद लालू यादव को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीएमएस) में भर्ती कराया गया।
जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे आरएसपुरा और अरनिया सेक्टरों में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन कर 15 से अधिक सीमा चौकियों और 29 बस्तियों पर मोर्टार बमों और स्वचालित हथियारों से की गयी भारी गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया और छह अन्य लोग घायल हो गये।
तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पार्टी की युवा शाखा के अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी आज सिंगूर के निकट एनएच-2 पर एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। अभिषेक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं।
भारत में कितने बाघ हैं। सरकार के सबसे हालिया आकलन के अनुसार यह संख्या 2,226 है। वैज्ञानिक आधार पर की गई गणनाओं का आकलन है कि यह संख्या लगभग 1500 से 3000 के बीच रह सकती है। इतना अधिक अंतर नामी परियोजना प्रोजेक्ट टाइगर को सफल या विफल बनाने में एक बड़ी वजह बन सकता है। इसलिए ये आकलन नीति निर्धारण के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं।
बाघ संरक्षण के लिए शीर्ष इकाई एनटीसीए ने मध्य प्रदेश के पेंच राष्ट्रीय उद्यान में टाइगर सफारी के निर्माण में कानूनों का कथित उल्लंघन पाया है और आशंका जताई है कि इससे इन जंतुओं का शिकार होने लगेगा।
नामचीन कमांडो ट्रेनर ग्रैंडमास्टर शिग्फू शौर्य भारद्वाज ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ की तारीफ की है। भारद्वाज ने कहा वह ऐसे अभिनेता हैं जो सबको प्रेरित करते हैं।