Advertisement

Search Result : "Top Health Specialist"

संविधान संशोधन सरकार की शीर्ष प्राथमिकता: प्रचंड

संविधान संशोधन सरकार की शीर्ष प्राथमिकता: प्रचंड

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने आज कहा कि नए संविधान में संशोधन नेपाली सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है और मुद्दे के समाधान के लिए एक संघीय आयोग का जल्द गठन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी मधेसियों की मांगों को समाहित करने के लिए लचीला रूख बनाने की जरूरत है।
हॉकी : भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से हराया

हॉकी : भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से हराया

कुआंटन (मलेशिया) में चल रही चौथी एशियाई चैम्पियन्स ट्राफी हाकी चैम्पियनशिप के लीग मैच में शीर्ष रैंकिंग वाले भारत ने आज यहां चिर प्रतिद्वंद्वी और गत चैम्पियन पाकिस्तान को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराया।
जयललिता की सेहत की भ्रामक जानकारी देने वालों पर कार्रवाई

जयललिता की सेहत की भ्रामक जानकारी देने वालों पर कार्रवाई

बीते कुछ समय से अस्पताल में भर्ती तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता की सेहत को लेकर गलत और भ्रामक जानकारी देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तमिलनाडु पुलिस ने अब तक 43 मामले दर्ज किए हैं।
प्रसव के वक्त साथ रह सकेंगी बर्थ कंपेनियन

प्रसव के वक्त साथ रह सकेंगी बर्थ कंपेनियन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बर्थ कंपेनियन योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत लेबर रूम में गर्भवती के साथ परिवार की एक महिला रह सकेगी। यदि परिवार की महिला न हों तो ग्रामीण इलाकों में आशा वर्कर यह काम करेंगी।
चेन्‍नई में दुआओं का दौर जारी, जयललिता के उत्‍तराधिकारी पर भी हो रही है चर्चा

चेन्‍नई में दुआओं का दौर जारी, जयललिता के उत्‍तराधिकारी पर भी हो रही है चर्चा

तमिलनाडु की मुख्‍यमंत्री जयललिता के बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य के लिए चेन्नई में अपोलो हॉस्पिटल के बाहर लोग दुआएं मांग रहे हैं। भारी संख्या में अस्पताल के बाहर जुटे लोगों ने जयललिता के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। बता दें कि बीते 13 दिनों से तबीयत खराब होने के चलते जयललिता अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि अपोलो अस्पताल ने कहा कि जयललिता की सेहत में ‘सुधार हो रहा’ है और एंटीबायटिक एवं अन्य क्लीनिकल उपायों को अपनाने के साथ-साथ पहले की तरह इलाज जारी है।
शीला दीक्षित नहीं लड़ेंगी यूपी से चुनाव, अंतिम फैसला आलाकमान करेगा

शीला दीक्षित नहीं लड़ेंगी यूपी से चुनाव, अंतिम फैसला आलाकमान करेगा

उत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित सूबे में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने अपनी इस मंशा से कांग्रेस आलाकमान को भी अवगत करा दिया है। हालांकि शीला दीक्षित का कहना है कि चुनाव नहीं लड़ने पर यह उनका अपना फैसला है। लेकिन इस पर पार्टी आलाकमान का निर्णय ही अंतिम होगा।
जयललिता के हेल्‍थ पर कन्फ्यूजन दूर करे तमिलनाडु सरकार : मद्रास कोर्ट

जयललिता के हेल्‍थ पर कन्फ्यूजन दूर करे तमिलनाडु सरकार : मद्रास कोर्ट

मद्रास हाई कोर्ट ने कहा है कि तमिलनाडु सरकार मुख्‍यमंत्री जयललिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर बुधवार तक स्थिति स्‍पष्‍ट करे। मुख्‍यमंत्री के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर सस्पेंस इतना बढ़ गया है कि इस मामले में कोर्ट को सरकार को आदेश देना पड़ा है। कोर्ट ने कहा कि एक दिन के अंदर मुख्यमंत्री जयललिता की सेहत पर सारी कन्फ्यूजन दूर की जाए।
देश के टॉप अमीरों की सूची में आचार्य बालकृष्ण 25 वें नंबर पर

देश के टॉप अमीरों की सूची में आचार्य बालकृष्ण 25 वें नंबर पर

योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पंतजलि आयुर्वेद के प्रमोटर आचार्य बालकृष्ण देशभर के शीर्षस्‍थ अमीरों में शामिल हो गए हैं। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट- 2016 में अमीर आदमियों की कतार में आचार्य बालकृष्ण को 25 वां स्‍थान मिला है। आचार्य बालकृष्ण रामदेव के सबसे भरोसेमंद शख्‍स हैं।
एमपी के कुनबे में कलह, भाजपा के आला नेता दिल्ली तलब

एमपी के कुनबे में कलह, भाजपा के आला नेता दिल्ली तलब

मध्‍य प्रदेश में कैडरबेस माने जाने वाली भाजपा के कुनबे में लगातार बढ़ती कलह ने पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं को भी चिंता में डाल दिया है। प्रदेश के नेताओं द्वारा अपनी ही सरकार और संगठन को लेकर दिए जा बयानों को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश संगठन के नेताओं को दिल्ली बुलाया।
मेवात: हरियाणा के मंत्री का दावा, बिरयानी के नमूनों में मिली बीफ

मेवात: हरियाणा के मंत्री का दावा, बिरयानी के नमूनों में मिली बीफ

बकरीद से पहले मेवात में बिरयानी के नमूनों की जांच को लेकर हमले झेल रही हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने शनिवार को दावा किया कि बिरयानी के सभी सात नमूनों में बीफ मिला है। विज ने सवाल किया कि गोहत्या प्रतिबंधित करने के कानून का समर्थन करने वाला विपक्ष उसके लागू करने का विरोध कैसे कर सकता है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement