शीर्ष भारतीय शटलर पीवी सिंधू और बी. साई प्रणीथ ने 350,000 डालर ईनामी राशि के सिंगापुर सुपर सीरीज में गुरुवार को महिला और पुरूष एकल वर्ग के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
पाकिस्तान के पूर्व सैन्य प्रमुख जनरल राहील शरीफ को सऊदी नेतृत्व वाले 41 मुस्लिम देशों के सैन्य गठबंधन का प्रमुख नियुक्त किए जाने के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपनी पार्टी के नेताओं से कहा है कि वे शरीफ के खिलाफ कोई भी विवादित बयान न दें।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई का चयन संयुक्त राष्ट्र शांति दूत के रूप में किया है। यह विश्व के किसी नागरिक को संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की ओर से दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।
भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाडि़यों पीवी सिंधू और साइना नेहवाल को बुधवार को मलेशिया ओपन सुपर सीरीज के महिला एकल के पहले दौर में शिकस्त का सामना करना पड़ा।
मानव तस्करी मामलों में गत वर्ष पश्चिम बंगाल सबसे आगे रहा, वहीं दूसरे नंबर पर राजस्थान का नाम सामने आया है। करीब 61 फीसदी मानव तस्करी के मामले इन दोनों राज्यों से हैं।
अमेरिकी सीनेट ने ट्रंप प्रशासन में स्वास्थ्य देखभाल से संबंधित एक शीर्ष पद के लिए भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक सीमा वर्मा के नाम को मंजूरी दे दी। सीनेट ने 43 के मुकाबले 55 वोट से वर्मा के नाम को मंजूरी दी। व्हाइट हाउस ने उन्हें निर्विवाद रूप से योग्य बताया है।
दक्षिण कोरिया की शीर्ष अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में राष्ट्रपति पार्क ग्युन हे के खिलाफ संसद में महाभियोग को बरकरार रखते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया।
युकी भांबरी ऐसा खिलाड़ी है जिसमें दुनिया के शीर्ष 50 खिलाडि़यों में जगह बनाने की क्षमता है। अतीत में दुर्भाग्य से चोटों के कारण वह शीर्ष 100 में शामिल होने का फायदा लंबे समय तक नहीं उठा पाया।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने नोटबंदी पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की नूर उतर जाने वाली टिप्पणी पर पलटवार करते हुए आज कहा कि नूर उनका (मायावती) नहीं, बल्कि शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे का उतर चुका है क्योंकि नोटबंदी से देश की जनता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।