महान भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी चूनी गोस्वामी ने बताया, "अहमद खान ज्यादातर नंगे पैर फुटबॉल खेलते थे। नंगे पैर खेलने कै दौरान उनको ड्रिबलिंग करने में महारत हासिल थी। नंगे पैर उनकी ड्रिबलिंग एक जादूगर की तरह थी।"
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने गौ-माता की रक्षा पर भाजपा के स्टैंड को महज एक नाटक करार दिया है। यूपी में गौ रक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान पर उन्होंने भाजपा पर सीधे तौर पर निशाना साधा है।
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, असम, पुडुचेरी, त्रिपुरा में लोकसभा की चार सीटों और विधानसभा की 8 सीटों पर हुए उपचुनावों में नतीजे मिले जुले रहे। त्रिपुरा में विधानसभा सीटों में माकपा का वर्चस्व रहा तो मध्यप्रदेश की शहडोल लोकसभा और नेेपानगर विधानसभा सीट में भाजपा के प्रत्याशियों को जीत मिली है। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने नेल्लिथोपे विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज कर ली है।
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहाद उल मुस्लेमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने जोर देकर कहा है कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) केवल मुस्लिमों से जुड़ा मुद्दा नहीं है बल्कि पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों के लोग भी इसका विरोध करेंगे। उन्होंने भाजपा पर देश के बहुतलतावाद और विविधता के तानेबाने को खत्म करने का आरोप लगाया।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 4 नवंबर से पूर्वोत्तर उत्सव का आयोजन होगा। हर साल आयोजित होने वाला यह उत्सव इस बार भी भव्य होगा और इस दौरान दिल्ली के कॉलेजों एवं बैंडों के बीच रॉक संगीत की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।